Basti News : 23 जून को उठने वाली थी शादी की डोली, उससे पहले उठ गई दुल्हन की अर्थी, जानिए क्या है वजह ?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रहमान/बस्ती : उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के दुबौलिया थाना के रमना तौफीर गांव में 25 वर्षीय युवती का घर ने फंदे से लटकता शव मिलने से हड़कंप मच गया. 22 जून को मृतिका की शादी होने वाली थी. घर वाले बारात के स्वागत के लिए पूरी तैयारी कर चुके थे. सारा समान खरीद चुके थे बस बारात के आने का इंतजार चल रहा था. घर में खुशी का माहौल था, सभी रिश्तेदारों को शादी का कार्ड भेजा जा चुका था लेकिन शादी के 7 दिन पहले दुल्हन ने फंदे से लटका कर जान दे दी.

आपको बता दें कि दुबौलिया थाना के रमना तौफीर गांव में में 25 साल की युवती का शव कमरे में छत की कुंडी से दुपट्टे के सहारे लटकता हुआ मिला. सूचना पर पर पुलिस एवं फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच की. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका
जानकारी के मुताबिक रमना तौफीर गांव के रहने वाले मुन्नन राजभर की 25 साल की पुत्री मैना ने रात करीब साढ़े नौ बजे खाना खाया. उस के बाद घर के बरामदे में सो गई. रात करीब तीन बजे परिजनों ने देखा कि मैना अपने चारपाई पर नहीं है. बरामद से सटे कमरे का दरवाजा बंद था. उस के बाद परिजनों ने जब खिड़की से कमरे में देखा तो सन्न रह गए. मैना का शव छत की कुंडी से लटक रहा था दरवाजा भी अंदर से बंद था. घर वालों ने इस की सूचना पुलिस को दी पुलिस दरवाजा खोल कर शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस मामले की सभी एंगल से जांच कर रही है, शादी से 7 दिन पहले दुल्हन की सुसाइड मिस्ट्री पर परिजन अभी कुछ बता नहीं रहे हैं, सूत्रों के अनुसार प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है.

जांच के आधार पर होगी कार्रवाई
वहीं पूरे मामले को लेकर सीओ विनय चौहान ने बताया की युवती का शव कमरे में फंदे से लटका की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटना स्थल पर गई. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना के जांच की जा रही है, जांच के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

Tags: Basti news, Crime in uttar pradesh, Local18, Uttar Pradesh News Hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें