गर्मियों का सुपरस्टार फल है आड़ू, स्किन और हार्ट को बनाए हेल्दी, रोजाना सेवन के होते हैं कई फायदे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

आड़ू के नियमित सेवन से हार्ट हेल्दी होता है.
आड़ू पाचनतंत्र को मजबूत करने के लिए फायदेमंद फल है.

Peach Health Benefits: गर्मी के मौसम में शरीर को स्वस्थ और हेल्दी रखने के लिए ताजे फल और हरी सब्जियों के सेवन की सलाह दी जाती है. ये कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. गर्मियों में कई मौसमी फल बाजार में मिलते हैं. इन फलों का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इसी तरह का फल आड़ू (Peach) है. पीच (आड़ू) में विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन सी, कार्ब्स, फाइबर, प्रोटीन समेत कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं. आइए आज हम आपको पीच के सेहत को होने वाले फायदे बताते हैं.

1.हार्ट को रखे हेल्दी: हेल्थलाइन में छपी एक खबर के मुताबिक, पीच में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो हार्ट को हेल्दी रखते हैं. पीच के रोजाना सेवन से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है. यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है.

2.इम्यूनिटी बूस्ट करे: पीच के रोजाना सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है. इसमें विटामिन सी मौजूद होता है, जिसके कारण इसके सेवन से बॉडी की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है. रोजाना पीच के सेवन से कई बीमारियां दूर होती हैं.

ये भी पढ़ें: इन हरी पत्तियों को पीसकर पानी के साथ घोल बनाकर करें सेवन, मोटापा को गलाकर करेगा बाहर, 5 फायदे कर देंगे हैरान

3.ब्लड शुगर कंट्रोल करे: पीच में कई आइज़े तत्व मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करते हैं. पीच के नियमित सेवन से हाई ब्लड शुगर कंट्रोल होता है.

4.पाचन में मददगार: पीच के सेवन से पाचनतंत्र मजबूत होता है. यह नेचुरल डाइट्री फाइबर का एक बेस्ट सोर्स है. यह भूख को कंट्रोल करने में भी मदद करता है. इसके रोजाना सेवन से कब्ज से छुटकारा मिलता है.

ये भी पढ़ें: इंसुलिन से भरे हुए हैं ये 4 ग्रीन जूस, पीते ही गिरने लगता है ब्लड शुगर लेवल! तेजी से कंट्रोल हो सकता है डायबिटीज

5.स्किन को रखे हेल्दी: आड़ू स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है.आड़ू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है. विटामिन सी भी एक एंटीऑक्सीडेंट है. नियमित रूप से विटामिन सी का सेवन करने से स्किन की बनावट और हेल्थ में सुधार हो सकता है. विटामिन एंटीऑक्सिडेंट कोलेजन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

Tags: Health, Health benefit, Health News, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें