सेकेंड हैंड बाइक चाहिए तो पहुंचे भोपाल की यह मार्केट, यहां मिलती है सबसे सस्ती बाइक

विनय अग्निहोत्री/भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल एजुकेशन सेक्टर का हब बनता जा रहा है यहां पर प्रदेश के 52 जिलों से स्टूडेंट्स पढ़ने आते हैं. जब तक विद्यार्थी यहां रहते हैं तो शहर में यहां से वहां आने जाने के लिए सस्ती टू-व्हीलर तलाशते हैं. स्टूडेंट्स मेंसेकंड हैंड बाइक खरीदने का क्रेज भी देखने को मिल रहा है.

इस सिलसिले में हम राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद में गए यह भोपाल का सेकंड हैंड बाइक का सबसे बड़ा मार्केट है हमने शॉप के ओनर से बात की तो उन्होंने बताया कि यहां पर ज्यादातर गांव के लोग आते हैं और जो बाहर से बच्चे पढ़ने आते हैं वह भी बाइक खरीदने आते हैं.

12 हजार से स्टार्ट होती है बाइक
हमारे यहां 12000 से बाइक स्टार्ट हो जाती है और आपको यहां 50000 तक की बाइक मिल जाती है. सभी कंपनियों की हमारे यहां बाइक हैं जैसे पल्सर, हीरो होंडा , स्प्लेंडर प्रो अपाचे, बुलेट. अगर स्कूटी में आप जाएंगे तो एक्टिवा है 3G 4G 5G आपको यह सब मिल जाएंगे.

हमारे यहां बाइक खरीदने का प्रोसीजर यही है कि सबसे पहले हम तो जिसको बाइक खरीदना होता है उसका हम आईडी प्रूफ लेते हैं उसका एड्रेस लेते हैं और फिर नोटरी कराते हैं. यह करने के बाद बाइक उसके नाम पर हो जाती है और कई बार ऐसा होता है कि स्टूडेंट से दो-तीन साल के लिए यहां पर पढ़ने आते हैं. जब उनकी पढ़ाई खत्म हो जाती है तो वह हमको बाइक 2000-3000 कम दाम में हमें वापस कर जाते हैं और वही बाइक हम उसी दाम में किसी और को हम बेच देते हैं.

बैटरी की होती है 2 साल की गारंटी
अगर आप हमारे यहां बाइक खरीदने आते हैं तो हम बैटरी की 2 साल की गारंटी देते हैं और इंजन चेक करके देते हैं बाइक बिल्कुल चकाचक रहती है बाइक में आपको कोई भी खराबी नहीं मिलती है और आपको यहां पाइप जो रहेगा फर्स्ट हैंड या फिर सेकंड हैंड हम साफ-साफ आपको जो है क्लियर कर देते हैं. हमारे साथ ऐसा कुछ नहीं है कि इंजन खराब हो या फिर गाड़ी में और कुछ खराब हो और गाड़ी हम आपको बेच दें, हम यह सब काम नहीं करते हैं हम जो भी काम करते हैं साफ सुथरा करते हैं. अगर गाड़ी में कुछ प्रॉब्लम है तो हम वह भी बता देते हैं.

Tags: Bhopal news, Local18, Mp news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More