Anchor…यूपी के कौशांबी ज़िले में जमीन विवाद को लेकर एक निजी न्यूज चैनल के पत्रकार सऊद की लाठी-डंडों से पीट कर हत्या कर दी गयी। मृतक पत्रकार अपनी ज़मीन पर कब्ज़ा लेने के लिए गया था। तभी विपक्षियों ने हमला कर दिया। हमले में घायल पत्रकार की एक सप्ताह बाद इलाज़ के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने तहरीर के हिसाब से मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
पिपरी थाना क्षेत्र मकनपुर गांव के रहने वाला सऊद अंसारी प्रयागराज के एक निजी चैनल के पत्रकार भी थे।
मकनपुर गांव निवासी सऊद अंसारी उन्होंने गांव के ही रुस्तम से पौने दो बीघा खेती योग्य जमीन का बैनामा कराया था। 10 जून दिन शनिवार को उसी खेत को जोतवाने के लिए पत्रकार सऊद अपने भाइयों और भतीजों के साथ ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंचा। मामले की जानकारी विपक्षी रुस्तम के बेटे मुस्तफा को हुई तो वह भी मौके पर पहुंच गया और खेत जोतने का विरोध करने लगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी डंडा चलने लगे। मारपीट में दोनों तरफ से कई लोगों को चोटें आई। मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। सूचना मिलने के बाद सीओ चायल योगेंद्र कृष्ण नारायण, इंस्पेक्टर पिपरी श्रवण कुमार सिंह मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घायल पत्रकार सऊद अंसारी की हालत नाजुक बनी हुई थी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए दो महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार करके पुलिस ने जेल भेज दिया है। वही घायल पत्रकार सऊद की शुक्रवार को प्रयागराज के मेडसीटी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर ने बताया कि पिपरी थाना क्षेत्र के कुछ दिन पहले एक मारपीट हुई थी इसमें कई लोग घायल थे उसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल था स्थानीय स्तर कुछ मीडिया से जुड़ा हुआ था आज उनकी मृत्यु हो गई है इस प्रकरण में सारी गिरफ्तारी हो गई है जो विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है।






