प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में हुआ कार्यक्रम

 

कौशाम्बी भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के आवाहन पर भारतीय जनता पार्टी कौशांबी द्वारा ओसा स्थित एक इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जिले के सैकड़ों प्रबुद्ध वर्ग अधिवक्ता ,अध्यापक ,डॉक्टर कार्यक्रम में सम्मिलित हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश से चलकर आए शंभू शरण पटेल राज्यसभा सदस्य वह बिहार प्रदेश के प्रदेश मंत्री रहे तथा विशिष्ट अतिथि के अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व कौशांबी सांसद विनोद सोनकर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने किया।
कार्यक्रम का संचालन राकेश पांड ने किया मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का माल्यार्पण व अंग वस्त्र भेंट करके स्वागत किया गया बतौर मुख्य अतिथि शंभू शरण पटेल ने अपना विचार रखते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नव वर्ष सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के लक्ष्य का कार्य कर रही है और आज हम यह फक्र से कह सकते हैं कि आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश ही नहीं दुनिया में यह साबित किया है कि भारत विश्व शक्ति बनने व विश्व नेतृत्व करने को लेकर तैयार है
विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद विनोद सोनकर ने अपने विचार रखते हुए कहा कि देश का प्रबुद्ध वर्ग वह वर्ग है जिसका एक व्यक्ति 1000 व्यक्तियों को प्रभावित करता है प्रबुद्ध वर्ग देश की राजनीति में सबसे सक्रिय होता है इसी प्रबुद्ध वर्ग के द्वारा आज मेरे जैसा भारतीय जनता पार्टी का छोटा सा कार्यकर्ता विश्व के सबसे बड़े पंचायत में भेजने का काम भी इसी प्रबुद्ध वर्ग के द्वारा समाज को जागरूक करते हुए मुझको भेजा गया और मैं गर्व से कह सकता हूं कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में हमारे जनपद को विकास में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने भी अपने विचार रखे ।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्वी विधायक शीतला पटेल लाल बहादुर संजय कुमार गुप्ता पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्पा देवी यशपाल केसरी प्रेमचंद चौधरी जयचंद मिश्रा एमएलसी केपी श्रीवास्तव रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More