ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की धुनाई करते हुए बॉर्डर के ऐतिहासिक रिकॉर्ड के करीब पहुंचे रूट, 30वां शतक भी दूर नहीं


‘द एशेज’ 2023 का आगाज हो चुका है. प्रतिष्ठित सीरीज का पहला मुकाबला बर्मिंघम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले की पहली पारी में एक बार फिर इंग्लिश अनुभवी बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) का बल्ला जमकर चल रहा है. (AP)

खबर लिखे जाने तक उन्होंने अपनी टीम के लिए कुल 105 गेंदों का सामना किया. इस बीच उनके बल्ले से 70.47 की स्ट्राइक रेट से 74 रन निकले हैं. इस दौरान उन्होंने सात चौके एवं एक छक्का लगाया है. (AP) बता दें जो रूट के बल्ले से बर्मिंघम में 31 रन और निकलते हैं तो वह पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एलन बॉर्डर (Allan Border) को टेस्ट प्रारूप में सर्वाधिक रन बनाने के मामले पीछे छोड़ देंगे. (AP) एलन बॉर्डर (Allan Border) ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 1978 से 1994 के बीच 156 मैच खेलते हुए 265 पारियों में 50.56 की औसत से 11174 रन बनाए हैं. इस बीच उनके बल्ले से 27 शतक और 63 अर्द्धशतक निकले हैं. (ICC/Twitter) वहीं जो रूट ने इंग्लिश टीम के लिए 2012 से अबतक 131* मैच खेलते हुए 239 पारियों में 11144 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 29 शतक और 60 अर्द्धशतक निकले हैं. (Joe Root/Instagram)

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More