
हाइलाइट्स
दिसंबर 2022 में लॉन्च हुई थी इनोवा हाईक्रॉस.
सबसे लंबा वेटिंग पीरियड स्ट्रॉन्ग हाईब्रिड मॉडल पर है.
वहीं सामान्य मॉडल की बुकिंग पर 6 महीने तक का वेटिंग पीरियड है.
नई दिल्ली. इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट अपने बूम पर है. इसी बूम के चलते अब कारों की डिमांड इतनी है कि लोगों को महीनों के इंतजार के बाद भी अपनी नई कार नसीब नहीं हो रही है. ऐसा ही कुछ टोयोटा की एक खास कार के साथ भी है. देश की सबसे ज्यादा पॉपुलर एमपीवी इनोवा हमेशा से ही बुकिंग के बाद काफी इंतजार करने पर आती है लेकिन अब इसका वेटिंग पीरियड इतना ज्यादा हो गया है कि अपनी नई गाड़ी में बैठने के लिए आपको महीनों नहीं बल्कि सालों का इंतजार भी करना पड़ सकता है.
दिसंबर 2022 में लॉन्च हुई टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस का इंतजार कर रहे लोगों ने इसकी इतनी बुकिंग करवाई कि अब तक लोग कार पाने के लिए डीलर के चक्कर ही लगा रहे हैं. लॉन्च के बाद से लेकर मार्च 2023 तक कार की 5700 यूनिट्स बुक हो चुकी थीं. इस कार ने लॉन्च के साथ ही एक्सयूवी 700, टाटा हैरियर, सफारी और एमजी हेक्टर जैसी कारों को पछाड़ दिया.
अभी भी लगातार बुकिंग
टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस को लेकर अभी भी लगातार बुकिंग हो रही हैं जिसके चलते दिनों दिन इस कार का वेटिंग पीरियड बढ़ता जा रहा है. सूत्रों के अनुसार अब इनोवा हाईक्रॉस के स्ट्रॉन्ग हाईब्रिड मॉडल को बुक करवाने पर कंपनी की ओर से 1 साल और 9 महीनों का वेटिंग पिरियड दिया जा रहा है. वहीं अन्य वेरिएंट्स पर भी 6 महीने तक का वेटिंग पीरियड है.
कौन-कौन से वेरिएंट
इनोवा हाईक्रॉस को कंपनी फिलहाल जी, जीएक्स, वीएक्स, जेडएक्स,जेडएक्सएक्स ओ वेरिएंट्स में ऑफर करती है. इन वेरिएंट्स की एक्स शोरूम कीमत 18.55 लाख से 29.99 लाख रुपये तक है. इनोवा में कंपनी ने 2.0 लीटर का 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया है जो स्ट्रॉन्ग और माइल्ड हाईब्रिड ऑप्शन के साथ अवेलेबल है. ये इंजन स्टॉन्ग हाईब्रिड के साथ 184 बीएचपी और सामान्य इंजन पर 172 बीएचपी की पावर नजरे करता है. वहीं कार 205 एनएम तक टॉर्क प्रोड्यूस कर सकती है. कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन ऑफर किया जाता है.
.
Tags: Auto News, Car Bike News, Toyota
FIRST PUBLISHED : June 16, 2023, 20:58 IST






