अतीक-अशरफ मर्डर केस: तय वक्त पर पूरी नहीं हो सकी जांच, जानें क्यों हो रही देर, क्या है अपडेट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रयागराज. माफिया अतीक अहमद और उसके भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ की हत्या के मामले की जांच में अभी और वक्त लग सकता है. केस की जांच कर रहे न्यायिक आयोग को आज यानी शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट दाखिल करनी थी जो नहीं हो सकी. दरअसल न्यायिक आयोग की जांच अभी पूरी नहीं हो सकी है. जांच पूरी नहीं होने की वजह से यूपी सरकार को आज रिपोर्ट नहीं सौंपी जा सकी है। हालांकि न्यायिक आयोग को दो महीने का वक्त पूरा होने की वजह से आज ही अपनी रिपोर्ट सौंपनी थी.

न्यूज 18 के पास इस बात की जानकारी है कि अतीक-अशरफ मर्डर केस की न्यायिक जांच अभी पूरी नहीं हो सकी है. न्यायिक आयोग को अभी कुछ और लोगों का बयान दर्ज करना है. कुछ चश्मदीदों समेत मौके पर मौजूद कुछ अन्य लोगों के बयान 18 जून को दर्ज होंगे. इन लोगों को बयान दर्ज करने के लिए 18 जून को लखनऊ बुलाया गया है. 18 जून को आयोग के सदस्यों की लखनऊ में ही बैठक होगी. बैठक में रिपोर्ट दाखिल करने के लिए सरकार से कुछ दिनों की मोहलत मांगी जाएगी.

इस बैठक में तय होगा कि जांच पूरी करने के लिए कितने दिनों की मोहलत और चाहिए. सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि आयोग का फील्ड वर्क पूरा हो चुका है. अब सिर्फ पेपर वर्क ही बचा हुआ है, ऐसे में पेपर वर्क में 10 से 15 दिनों का वक्त लग सकता है. उम्मीद जताई जा रही है कि 25 जून के बाद आयोग कभी भी अपनी रिपोर्ट दाखिल कर सकता है. आयोग की टीम अब प्रयागराज नहीं आएगी. लखनऊ स्थित कैंप कार्यालय में पेपर वर्क तैयार किया जाएगा.

सूत्रों के मुताबिक आयोग अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंचा है. माफिया ब्रदर्स की हत्या का मोटिव अभी तक बहुत साफ नहीं हुआ है. उम्मीद है कि आयोग शूटरों के बयान को ही आधार बनाकर अपनी रिपोर्ट पेश करेगी. न्यायिक आयोग की जांच रिपोर्ट में कोई चौंकाने वाला खुलासा होने की उम्मीद नहीं है. गौरतलब है कि 15 अप्रैल को पुलिस कस्टडी में अतीक व अशरफ की हत्या हुई थी. वारदात के अगले दिन योगी सरकार ने मर्डर केस की जांच के लिए न्यायिक आयोग का गठन किया था.

Tags: UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें