
रायपुर. छत्तीसगढ़ में चुनावी माहौल के बीच सभी दल जोर शोर से तैयारी में जुट गए हैं. दलों के प्रभारी भी अपनी कोशिशों में जुटे हैं. हर विधानसभा क्षेत्र से लेकर बूथ तक कवायद चल रही हैं. बीजेपी सत्ता में आने के लिए बदलाव से लेकर हर संभव कोशिशों में जुटी है. इन्ही कवायदों के बीच बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओ पी माथुर ने न्यूज 18 से बातचीत की.
ओम माथुर ने कहा हम लगातार प्रदेश में घूम रहे हैं. बूथों तक वो जा चुके हैं. कम समय में ही संगठन में खासा काम किया है. कार्यकर्ताओं में जोश का दावा करते हुए माथुर कहते हैं कि कार्यकर्ताओं को समझ आ गया है कि गलती हो गई हैं. अब पार्टी को जिताने के लिए जुटना है.
कौन होगा चेहरा
ओ पी माथुर ने छत्तीसगढ़ बीजेपी में चेहरे के सवाल पर साफ किया कि बीजेपी का केन्द्रीय नेतृत्व तय करेगा की चेहरा कौन होगा अभी कोई चेहरा तय नही है. 90 सीटों पर नए चेहरों को टिकट की चर्चा पर माथुर ने कहा इस बारे में अभी कुछ नही कहेंगे.
नये चेहरों पर चर्चा
छत्तीसगढ़ में बीजेपी में नए चेहरों को टिकट को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. चुनावों में कितने सीट का टारगेट बीजेपी रख रही है. इस पर प्रभारी ओ पी माथुर ने कहा वो बहुमत हासिल करेंगे. ये उन्हें पता है. पिछली बार 65+ का नारा बीजेपी ने दिया था इस पर कांग्रेस तंज कसती रही है. क्योंकि ये टारगेट बीजेपी की जगह कांग्रेस ने हासिल कर लिया था.
कर्नाटक का असर छत्तीसगढ़ पर नहीं
कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर माथुर ने कहा हर राज्य के वोटर की अलग तासीर होती है. कर्नाटक के रिजल्ट का छत्तीसगढ़ पर कोई असर नही पड़ेगा. ईडी की छापेमारी को लेकर और कांग्रेस के ED के गलत इस्तेमाल के आरोप को प्रभारी माथुर ने खारिज करते हुए कहा कांग्रेस को ये बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है. क्योंकि जब मोदी गुजरात के सीएम थे तब उनसे जांच एजेंसियां घंटों पूछताछ करती थीं. पर बीजेपी ने इसपर कोई आंदोलन नहीं किया. हमें संवैधानिक संस्था पर पूरा भरोसा है. कांग्रेसियों को कोई नोटिस भी मिल जाता है तो पूरे देश में हल्ला मचा देते हैं.
हर सीट के कई दावेदार
माथुर ने माना कि हर व्यक्ति में महत्वाकांक्षा होती है और हर विधानसभा में उनके पास टिकट के कई दावेदार हैं. गुजरात का जिक्र करते हुए माथुर ने कहा गुजरात के बाद चेहरे को लेकर चर्चाएं होने लगीं, लेकिन हर राज्य का सिस्टम अलग होता है. एक राज्य की रणनीति दूसरे में नहीं अपनाई जा सकती है.
.
Tags: BJP Leader, Chhattisgarh Assembly Elections, Chhattisgarhi News, Raipur news
FIRST PUBLISHED : June 16, 2023, 18:44 IST






