'आदिपुरुष' फिल्म के खिलाफ दिल्ली HC में जनहित याचिका, भगवान राम के अपमान का लगा आरोप, बैन करने की मांग


नई दिल्‍ली. आदिपुरुष फिल्‍म आज देशभर में रिलीज हो गई है. फिल्‍म की रिलीज के साथ ही इसका विरोध भी शुरू हो गया है. हिन्‍दू सेना की तरफ से इस फिल्‍म का विरोध किया जा रहा है. उनका कहना है कि फिल्‍म में भगवान श्रीराम का मजाक उड़ाया गया है. लिहाजा दिल्‍ली हाई कोर्ट में याचिका लगाकर फिल्‍म को बैन करने की मांग की गई है. हिन्‍दू सेना के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष विष्‍णु गुप्‍ता चाहते हैं कि हाई कोर्ट सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्‍म सर्टिफिकेशन को यह आदेश दे कि इस फिल्‍म को सर्टिफिकेट ना दिया जाए.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More