
विनय अग्निहोत्री/भोपाल: साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म आदिपुरुष काफी लंबे समय से चर्चा में थी. दरअसल यह हनुमान के पैरों में खड़ाऊं, रावण और मां सीता के किरदार के ग्राफिक्स को लेकर विवादों में थी. वहीं, शुक्रवार को मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हुई, तो दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा. इस दौरान भोपाल में मूवी देखने के लिए लोग भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान की वेशभूषा में सिनेमा हॉल पहुंचे.
वहीं, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रंग महल सिनेमा हॉल में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान की वेशभूषा में पहुंचे लोग चर्चा का केंद्र रहे. इसके अलावा कई दर्शक ढोलक और मजीरों के साथ सिनेमा हॉल पहुंचे थे. वहीं, फिल्म के दौरान सिनेमा हॉल जय श्री राम के नारों से गूंज उठा. यही नहीं, फिल्म देखने के बाद लोग राम भजन गाते हुए सिनेमा हॉल से बाहर निकले. बहरहाल, भोपाल में प्रभु श्रीराम के जीवन पर बनी फिल्म आदिपुरुष को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है.
लोगों ने कही ये बात
आदिपुरुष फिल्म को देखने के लिए भोपाल में खूब भीड़ देखने को मिल रही है. वहीं, दर्शकों के मुताबिक, आदिपुरुष के शानदार विजुअल्स बेहद खास हैं. साथ ही आदिपुरुष देखकर बाहर निकले फिल्म प्रेमियों का कहना है कि लोग इस फिल्म को अपना प्यार दे रहे हैं. यह फिल्म सुपर डुपर हिट हो सकती है.
.
Tags: Adipurush, Bhopal news, Bollywood news, Kriti Sanon, Life18, Prabhas
FIRST PUBLISHED : June 16, 2023, 18:07 IST






