
घने जंगलों में कभी-कभी ऐसे जीव दिखाई दे जाते हैं, जिनके बारे में आम लोगों को पता ही नहीं होता. जैसे टाइगर, चीता के अलावा भी बिग कैट्स की कई प्रजातियां होती हैं. सोशल मीडिया पर कई बार इनकी तस्वीरें आती हैं और हम जान नहीं पाते कि आखिर यह जानवर है कौन? लेकिन बीते कुछ महीनों से भारतीय वन सेवा के अधिकारी ऐसे जानवरों से लोगों को परिचित करा रहे हैं. उनके बारे में बता रहे हैं. इस बार भी एक आईएफएस अधिकारी ने ट्विटर पर एक जानवर की तस्वीर शेयर की और लोगों से उसका नाम पूछा है. आइए देखते हैं कि लोगों ने क्या जवाब दिए.
भारतीय वन सेवा के अधिकारी परवीन कासवान (IFS Parveen Kaswan)ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, भारत में पाई जाने वाली सबसे खूबसूरत जंगली बिल्लियों में से एक. बहुत कम देखे जाने वाला और बहुत कम जाना जाने वाला. इसके चेहरे पर सफेद निशान होता है, जिससे आप आसानी से इसकी पहचान कर सकते हें. क्या आपको इसका नाम पता है? उन्होंने विजेता को गिफ्ट देने का भी वादा किया. लिखा, पहले सही जवाब देने वाले को मेरी तरफ से किताब मिलेगी.
One of the most beautiful wild cat species found in India. Very less known & less seen. Can be identified easily with the white markings on the face. The first right answer will get a book from me. pic.twitter.com/EPDwoQyJnP
— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) June 16, 2023
.
Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news
FIRST PUBLISHED : June 16, 2023, 17:31 IST






