सड़क हादसों का गढ़ बना छत्तीसगढ़ का ये शहर, 6 महीने में 226 एक्सीडेंट, 126 की मौत

YOGESH KUMAR YADAV

बलौदाबाजार. छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा हैं. इसके चलते रोजाना लोग मौत का सामना करने को मजबूर है. मौत के आंकड़े बलौदाबाजार जिले के चौंकाने वाले है. साल 2023 की जनवरी महीने में भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हुई. हादसा पिकअप वाहन और ट्रक की टक्कर से हुआ था. घटना के बाद पूरे प्रदेश में कोहराम भी हो गया था. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक जताते हुए सहायता राशि भी दी थी. इसके बाद मई महीने में पिकअप को फिर ट्रक ने टक्कर मारी और एक साथ 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी.

सड़क हादसे की बात करें तो जिले में 2023 में जनवरी से लेकर मई तक 226 सड़क दुर्घटनाएं हुई जिसमें अब तक 126 लोगों की मौत हो चुकी है और 214 लोग घायल हुए हैं.  लेकिन साल 2022 में बीते 5 महीने में यही आंकड़ा 254 थे. 26 लोगोंं की मौत हुई. साल 2021 में 219 सड़क दुर्घटना हुई थी जिसमें 117 लोगों की मौत बीते 5 महीने में हुई थी. अब आप अंदाजा लगा सकते है कि 2023 में सड़क हादसे में मौत का आंकड़ा कितना बढ़ गया है.

6 ब्लैक स्पॉट 

बलौदाबाजार में 6 ब्लैक स्पॉट  बनाए गए है. मतलब इन्हीं जगहों पर जिले में अधिकतर सड़क हादसे होते रहते हैं, लेकिन इस बार जो हादसे हुए हैं वह ब्लैक स्पॉट को छोड़कर और कहीं दूसरी जगह पर हुए है. मालवाहक गाड़ियों में सवारी धोना दुर्घटना का एक बड़ा कारण है. जिले में जितने भी बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है वह बस मालवाहक गाड़ियों की वजह से हुई है जिसमें लोग सवारी भरकर ले जाते हैं.

पुलिस विभाग और यातायात विभाग ने भी इन जगहों को ब्लैक स्पॉट अब घोषित कर दिया है कि इन जगहों पर सड़क हादसे ज्यादा हो रहे है. इसको लेकर पेड़ कटाई और बोर्ड का काम शुरू हो चुका है. साथ ही बलौदाबाजार पुलिस ने आग्रह अभियान की शुरुआत की है जिसके चलते जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तमाम प्रयास पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही है.

ये भी पढ़ें: पति ने मोबाइल छीना तो भड़की पत्नी, चुपके से प्राइवेट पार्ट पर डाला खौलता तेल, फिर भागी, अब खोज रही पुलिस

मनाया जा रहा सड़क सुरक्षा सप्ताह

जिले में यातयात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है, लेकिन शहर में आमजनों की ट्रैफिक अनियमितता और सड़क हादसा थमने का नाम नहीं ले रहा है. वाहन चालक की लापरवाही कहें या फिर रफ्तार, यह तो समझ से परे है क्योंकि अधिकतर सड़क हादसे के मामलों में या तो ड्राइवर शराब पीकर वाहन चलाते हैं या फिर उनकी रफ्तार कम नहीं हो पाती है. हालांकि पुलिस प्रशासन अपनी तरफ से प्रयास तो कर रही है लेकिन चूक कहां हो रही है यह समझ से परे है जिसके चलते जिले में बड़ी सड़क घटना हो रही है.

Tags: Balodabazar news, Chhattisgarh news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More