गजब का संयोग… जुड़वां भाइयों का कमाल, एक साथ पहले प्रयास में NEET परीक्षा में मारी बाज़ी


मोहित शर्मा/करौली. जुड़वा बच्चे तो आपने कई देखे होंगे. लेकिन आज हम आपको राजस्थान के करौली के दो ऐसे जुड़वा भाइयों की कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं जो बेहद दिलचप्स है. इन दोनों ने जन्म तो एक साथ लिया ही है साथ ही इन दोनों ने अपना सपना भी साकार एक साथ किया है. यह कहानी है करौली के दो जुड़वा भाई रोहिल और प्रियांश की. जिन्होंने हाल ही में आए नीट परीक्षा के परिणाम में पहले ही प्रयास में दोनों जुड़वा भाइयों ने एक साथ सफलता पाई है. बचपन से एक साथ पढ़ने वाले रोहिल को नीट एग्जाम के परिणाम में 627 अंक मिले.  तो वहीं उनके जुड़वा भाई प्रियांश ने 597 हासिल किए हैं.


रोहिल और प्रियांश दोनों जुड़वा भाइयों के मुताबिक उनका बचपन से ही डॉक्टर बनने का सपना था. इसी डॉक्टर बनने के सपने को लेकर दोनों जुड़वा भाइयों ने दसवीं कक्षा के बाद बायोलॉजी लेकर तैयारी शुरू की थी. आज इन्हीं दोनों जुड़वा भाइयों ने अपनी मेहनत के दम पर एक साथ ही नीट परीक्षा पास कर अपने सपने को साकार कर दिखाया है.

6-7 घंटे एक साथ पढ़ाई
रोहिल ने बताया कि वे दोनों भाई कोचिंग के अलावा 6 से 7 घंटे घर पर ही एक साथ पढ़ते थे. पढ़ने के दौरान यदि कोई भी डाउट उनके मन में होता था तो उसे एक साथ क्लियर करते चलते थे. वहीं रोहिल के जुड़वा भाई प्रियांश ने बताया कि अधिकांश बच्चे अलग-अलग फील्ड चुनते हैं. लेकिन हम दोनों भाइयों ने पहले ही सोच लिया था कि हम मेडिकल लाइन में जाकर लोगों की सेवा करेंगे. उनका कहना है कि मेरे पापा भी मेडिकल फील्ड में लैब टेक्नीशियन है. इसी वजह से हम दोनों भाइयों ने भी मेडिकल फील्ड को चुना था. जिसमें आज हम दोनों भाई कामयाब भी हो गए हैं.

बचपन से दोनों एक साथ करते थे पढ़ाई

दोनों जुड़वा भाइयों को एक साथ जन्म देने वाली उनकी मां रीता गुप्ता का कहना है कि उनके दोनों बेटे शुरू से ही एक साथ पढ़ते थे. शुरू से ही इनकी पढ़ाई के प्रति कड़ी मेहनत और लग्न रही है. वह बताती हैं कि इन दोनों का जन्म एक साथ होने के साथ-साथ इन दोनों का सपना भी डॉक्टर बनने का था. जिसमें आज दोनों बेटों ने पहले ही प्रयास में एक साथ कामयाबी हासिल कर उनके पूरे परिवार का नाम रोशन कर दिया है.

नीट की तैयारी करने वालों के लिए यह संदेश
नीट की तैयारी करने वालों बच्चों के लिए रोहिल का कहना है कि कंपटीशन अब बहुत टफ हो गया है. जिसमें आप यदि अच्छी मेहनत करोगे तब ही आप नीट एग्जाम में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं. वहीं दूसरी ओर उनके जुड़वा भाई प्रियांश का कहना है कि खुद पर विश्वास रखें. अगर आपके कम मार्क्स आते भी हैं तो घबराए नहीं. अगले प्रयास में अच्छे से अच्छे अंक अपनी मेहनत के दम पर लाने की कोशिश करें.

.

FIRST PUBLISHED : June 16, 2023, 17:02 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More