Adipurush Leaked Online: रिलीज के बाद ही ऑनलाइन लीक हुई प्रभास-कृति की ‘आदिपुरुष’, मेकर्स को लगा बड़ा झटका

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Adipurush Movie: प्रभास और कृति सेनन की मच अवेटेड फिल्म ‘आदिपुरुष’ आज यानी 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. अब इस फिल्म को लेकर ऐसी खबर सामने आई है जिसके बाद डायरेक्टर ओम राउत को झटका लग सकता है. फिल्म को लेकर काफी से बज बना हुआ था. रामायण की पौराणिक कथा पर आधारित ये फिल्म पायरेटेड वेबसाइटों पर ऑनलाइन लीक हो गई है.

प्रभास की पौराणिक कथा रामायण पर आधारित फिल्म ‘आदिपुरुष’ भारी विवादों के बाद फाइनली आज रिलीज हो चुकी है. प्रभास और कृति की इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. एडवांस बुकिंग के मामले में फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. फिल्म रिलीज से पहले ही काफी कलेक्शन भी कर चुकी है. लेकिन अब मेकर्स को एक बड़ा झटका लगा है. काफी समय से सुर्खियों में छाई डायरेक्टर ओम राउत की ये फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है. हांलाकि मेकर्स के लिए ये एक बड़ा सदमा है, लेकिन आने वाला वक्त ही बताएगा कि इससे फिल्म के कलेक्शन पर कितना असर पड़ता है.

17 करोड़ में बनी, 440 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई, आयुष्मान खुराना के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई फिल्म

पायरेसी का शिकार हुई ‘आदिपुरुष’
फिल्म के टीजर रिलीज होने के बाद से ही ओम राउत की ये फिल्म सुर्खियों में छाई हुई है. लेकिन फिल्म रिलीज होते ही मेकर्स को तगड़ा झटका लगा है. प्रभास -कृति सेनन की फिल्म की रिलीज होने के कुछ घंटे बाद ही पायरेटेड वेबसाइटों पर ऑनलाइन लीक हो गई है. इस खबर से मेकर्स क बड़ा झटका लगा है. हिंदू एपिक रामायण पर बेस्ड ओम राउत के डायरेक्शन में बनी पायरेसी का शिकार बनने वाली पहली फिल्म नहीं है इससे पहले भी कई फिल्में रिलीज से पहले ही ऑनलाइक लीक हो चुकी है. ये फिल्म भी रिलीज के कुछ घंटों बाद तमिलरॉकर्स, फिल्मीजिला, मूवीरुल्ज और कई ऑनलाइन पायरेसी वेबसाइटों पर ऑनलाइन मौजूद है.

adipurush

‘आदिपुरुष’ आज यानी 16 जून को रिलीज हो चुकी है.

फैंस का मिल रहा ऐसा रिएक्शन
हाल ही में रिलीज हुई आदिपुरुष को लेकर यूजर्स ने ट्विटर पर अपने रिएक्शन भी शेयर किए हैं. एक यूजर ने लिखा कि ‘आदिपुरुष शानदार फिल्म है, एक ग्रेट बीजीएम के साथ फुल एंड फुल रोंगटे खड़े कर देने वाली फिल्म है. सीन्स…प्रभास की एक्टिंग शानदार..बाकी कास्ट ने भी ठीक ठाक काम किया है.गाने बिग प्लस हैं…वीएफएक्स कुछ खास नहीं है.ओवरऑल एक ब्लॉकबस्टर फिल्म.’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि ‘ये फिल्म इंडियन सिनेमा का प्राउड है. प्रभास की एक्टिंग शानदार है. फिल्म के विजुअल्स बहुत ही जबरदस्त है.’

बता दें कि ‘आदिपुरुष’ को बन बज को देखते हुए लग रहा है कि ये फिल्म पहले दिन कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है. कहा जा रहा है कि ओम राउत की ये फिल्म रिलीज के पहले दिन 40 से 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है.

Tags: Adipurush, Bollywood news, Kriti Sanon, Prabhas

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें