हरिद्वार के इस आश्रम में लें 5 स्टार होटल का मजा, मात्र 800 रुपये में मिलेगा डबल बेड वाला AC कमरा-6541483


ओम प्रयास/हरिद्वार. अगर आप हरिद्वार आने का मन बना चुके हैं और यहां कम पैसे में फाइव स्टार होटल की सुविधा लेना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए हैं. धर्मनगरी हरिद्वार हिंदुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है. यहां पर हर 5 कदम की दूरी पर पौराणिक मंदिर और सिद्ध पीठ है, जिनका जिक्र धार्मिक ग्रंथों में भी किया गया है. हरिद्वार में बाहर से आने वाले यात्रियों के रुकने के लिए यहां पर हजारों होटल और धर्मशालाएं स्थित है जहां पर सीजन चलते ही होटल और धर्मशालाओं के कमरों का किराया बढ़ जाता है. ऐसे में यात्रियों को एक कमरे में रुकने के लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़ते हैं, लेकिन हरिद्वार में एक ऐसा आश्रम जहां आपको फाइव स्टार होटल की सभी सुविधाएं मिलेंगी.

सप्त ऋषि आश्रम में हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए कमरे कुटिया के आकार में बनाई गई हैं. सप्त ऋषि आश्रम में बने कमरे (कुटिया) कई प्रकार के बनाए गए हैं. कुछ कमरे (कुटिया) साधारण बनाए गए है, तो कुछ कुटिया में एसी भी लगाए गए हैं. वही कुछ कुटिया उससे ऊपर है जिसमे AC, फ्रिज और रसोई बनाई गई हैं. हरिद्वार में सप्त सरोवर मार्ग पर स्थित सप्त ऋषि आश्रम में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए सुविधा के अनुसार उनके ठहरने के लिए कमरे बनाए गए हैं, साथ ही सप्त ऋषि आश्रम का वातावरण भी काफी अच्छा है. इस आश्रम में वातावरण का खास ख्याल रखा गया है. इस आश्रम में कई प्रकार के पेड़ पौधे और हरी घास लगाई गई हैं.

एसी वाला कमरा
सोनीपत हरियाणा से हरिद्वार घूमने आए विनोद गोस्वामी बताते हैं कि वह पहले भी हरिद्वार में अपने परिवार के साथ आए थे, लेकिन पहले उन्हें होटल में रुकने के लिए तीन हजार रुपये (3000) चुकाने पड़े थे. इस बार सप्त ऋषि आश्रम में उन्हें मात्र 800 रुपये में AC वाला कमरा मिला है. विनोद गोस्वामी बताते हैं कि सप्त ऋषि आश्रम में बने कमरों में सभी सुविधाएं होटल जैसी है. कमरे में AC, दो डबल बेड, हर बेड के ऊपर पंखा, फ्रीज, टीवी और साथ में सभी जरूरतों का सामान है. इन कमरों के साथ रसोई भी मिली है. वही सोनीपत हरियाणा से आए हैं अनिल कुमार बताते हैं कि होटल और सप्त ऋषि आश्रम के कमरों में काफी ज्यादा अंतर है. सप्त ऋषि आश्रम में काफी साफ सफाई रखी जाती है, साथ ही यहां का वातावरण काफी अच्छा है.

हर तरह का कमरा
हरिद्वार के सप्त ऋषि आश्रम में बने कमरे किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं है. सप्त ऋषि आश्रम में बने कमरों का किराया सुविधा के अनुसार रखा गया है. यहां पर आपको कमरा महज 600, 800, 1000 और 1500 रुपए में आसानी से मिल जाएंगे. सप्त ऋषि आश्रम में कुल 50 अलग-अलग कमरे बनाए गए हैं, जिसमें 600 रुपए में दो कमरे, पंखा, कूलर आदि सुविधा है. 800 रुपए वाले कमरे में दो डबल बेड, पंखे, AC और रसोईघर बना हुआ है, तो वही 1000 रुपए वाले कमरे में आपको दो डबल बेड, एक सिंगल बेड, पंखा, फ्रीज, टीवी, एसी और सभी सुविधा मिलेगी. वही 1500 रुपए वाले कमरे में आपको फाइव स्टार होटल से भी अच्छी सुविधाएं यहां पर मिलेगी, जिसमें आपको डबल बेड, एसी, कूलर, पंखा, लग्जरी टॉयलेट, स्नानघर, रसोईघर आदि सभी सुविधाएं आपको यहां पर मिल जाएंगी.

इन नंबरों पर करें कॉल
यदि आप हरिद्वार आ रहे हैं और सप्त ऋषि आश्रम में बनी कुटिया (कमरों) में रुकना चाहते हैं तो आपको अपनी बुकिंग करानी होगी. यहां बुकिंग कराने के लिए आपको सप्त ऋषि आश्रम के कार्यालय में इन नंबरों 7217013571 और 7217013572 पर फोन करके अपने आने की तारीख, समय और दिन जैसी सभी जानकारियां फोन पर बतानी होगी, जिसके बाद आश्रम में आपका कमरा बुक हो जाएगा.

Tags: Haridwar, Hotel, Local18

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More