भारतीय कपल ने स्विज़रलैंड में खरीदा आलीशान बंगला, दुनिया के महंगे घरों में एक, पूरा हुआ ताज महल बनाने का सपना

हाइलाइट्स

ऑस्ट्रेलिया में कॉर्पोरेट फ्रॉड का आरोप झेल चुके हैं पंकज ओस्वाल.
स्विट्जरलैंड में खरीदा 16 अरब रुपये का घर.
पर्थ की स्वान नदी पर ताजमहल बनाने का सपना पूरा नहीं हो पाया.

नई दिल्ली. कभी ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े कॉर्पोरेट घोटाले का आरोप झेल चुके बिजनेसमैन पंकज ओसवाल और उनकी पत्नी राधिका ने स्विटज़रलैंड में एक आलीशान बंगला खरीदा है. 40 हजार स्क्वायर मीटर में फैले इस बंगले को दुनिया के सबसे महंगे घरों में से एक बताया जा रहा है. खबरों की मानें तो ये स्विस एस्टेट पंकज और राधिका ने 200 मिलियन डॉलर यानी करीब 16 अरब रुपये में खरीदा है. ये घर पहले क्रिस्टीना ओनासिस का था. क्रिस्टीना एक ग्रीक बिजनेस पर्सन हैं और ओनासिस ग्रुप की वारिस हैं.

आपको बता दें कि ओसवाल ग्रुप ग्लोबल के ओनर पंकज ओसवाल लंबे समय तक ऑस्ट्रेलिया में रहे और वहां उन्होंने एक बड़ा बिजनेस अम्पायर खड़ा किया था. बीते दशक से पंकज और उनका परिवार स्विट्ज़रलैंड में रह रहा है.

ये भी पढ़ेंः Jaquar का ओरिजिन ये भी हो सकता है, आपने सोचा भी न होगा, क्या है कहानी?

क्या है घर की खासियत?
इस बंगले को पंकज और राधिका ने विला वरि (Vila Vari) नाम दिया है. ये नाम उन्होंने अपनी दोनों बेटियों वसुंधरा और रिद्धि के नाम को मिलाकर बनाया है. घर के लिए भारी-भरकम कीमत चुकाने के साथ-साथ इसके इंटीरियर और एक्सटीरियर को संवारने में भी इस कपल ने अच्छा खासा खर्च किया है. उनके घर को लीला पैलेस होटल्स, ओबेरॉय राजविलास और ओबेरॉय उदयविलास जैसे होटल्स को डिज़ाइन करने वाले इंटीरियर डिज़ाइनर जेफरी विल्क ने डिज़ाइन किया है. इस बंगले को वास्तु के हिसाब से रिडिज़ाइन किया गया है.

pankaj and radhika oswal

पंकज और राधिका पर साल 2011 में ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा कॉर्पोरेट फ्रॉड करने का आरोप लगा था.

स्विटजरलैंड के गिनगिन्स गांव में बना ये बंगला दुनिया के 10 सबसे महंगे घरों में शामिल हो चुका है. इस बंगले से बर्फ से ढके माउंट ब्लैंक पहाड़ का बेहतरीन व्यू मिलता है. वैसे आपको बता दें ओसवाल परिवार के पास केवल महंगा घर नहीं है, घर क साथ-साथ परिवार के पास एक प्राइवेट जेट है, अपना एक यॉट है. इसके साथ ही परिवार के पास बेंटले और लैम्बरगिनी जैसी लग्जरी स्पोर्ट्स कारें भी हैं.

दुनिया के सबसे महंगे स्कूल से बेटी को पढ़ाया
पंकज और राधिका की बेटी रिद्धि स्विज़रलैंड के बोर्डिंग स्कूल इंस्टिट्यूट ली रोजी से पढ़ी हैं. ये दुनिया का सबसे महंगा स्कूल है जिसकी सालाना फीस एक लाख डॉलर यानी 81 लाख रुपये से ज्यादा होती है. इस स्कूल में दुनिया के सबसे अमीर लोगों के बच्चे पढ़कर निकले हैं. जैसे अमेरिका के उद्योगपति परिवरा रॉकफेलर परिवार के बच्चे, एक्ट्रेस एलिज़ाबेथ टेलर के बच्चे, सिंगर जॉन लेनन का बेटा आदि. इस स्कूल में स्टूडेंट-टीचर्स रेशियो 5:1 है, न ये इससे कम होता है और न ही ज्यादा होता है. ये स्कूल साल के हर मौसम में अपना कैम्पस बदलता है ताकि स्टूडेंट्स को पर्याप्त सनलाइट मिल सके. इतना ही नहीं, इस स्कूल में स्टूडेंट्स को स्टूडेंट्स नहीं रोजियंस कहा जाता है.

Lee rosey

ली रोजी स्कूल कैम्पस का एरियल व्यू. (इंस्टाग्राम- Instlerosey)

2020 में पंकज और राधिका ने आरोप लगाया था कि स्कूल में दूसरे बच्चे उनकी बेटी के भारतीय होने का मज़ाक बनाने थे. इसका उनकी बेटी के मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ा था. उनका आरोप था कि शिकायत के बाद भी स्कूल की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई. छह साल तक बेटी के स्कूल में पढ़ाने के बाद कपल ने उसे निकाल लिया था. कपल की मांग थी कि जिस साल बेटी ने स्कूल में पढ़ाई नहीं की, उस साल की फीस स्कूल वापस करे. वहीं स्कूल ने भेदभाव की घटना से इनकार किया था.

विवादों से रहा है ओस्वाल परिवार का नाता
ओसवाल ग्रुप ग्लोबल्स का बिजनेस एम्पायर बहुत बड़ा है. अलग-अलग तरह की इंडस्ट्रीज़ में कंपनी इनवॉल्व्ड है. इनमें रियल एस्टेट, फर्टिलाइजर, माइनिंग, पेट्रोकेमिकल आदि शामिल हैं. पंकज ओसवाल पर 2011 में पर्थ बेस्ड अपनी कंपनी Burrup Fertilisers के फंड्स का गलत इस्तेमाल करने के आरोप लगे थे. उन पर कंपनी के 115 मिलियन डॉलर यानी करीब 900 करोड़ रुपये का इस्तेमाल अपनी लैविश लाइफस्टाइल के लिए करने का आरोप था. उस समय इसे ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा कॉर्पोरेट फ्रॉड कहा गया था.

आरोप था कि कंपनी से गलत तरीके से निकाले गए फंड का इस्तेमाल पंकज ओसवाल पर्थ में स्वान नदी के किनारे अपना ड्रीम हाउस बनाने में कर रहे थे. इस ड्रीम होम को उन्होंने ताज महल नाम दिया था. इस ताज महल को बनाने की लागत लगभग 70 मिलियन डॉलर आती. हालांकि विवादों के चलते घर पूरा नहीं बन पाया. बाद में पैसों की रिकवरी के लिए इस कंस्ट्रक्शन साइट को नीलाम कर दिया गया था. 2016 में ANZ ग्रुप ने बरप फर्टिलाइजर्स को टेकओवर किया, इस सेटलमेंट के तहत ANZ ग्रुप ने ओस्वाल्स पर लगे फंड्स के गलत इस्तेमाल के आरोप वापस ले लिए.

इस विवाद के दौरान ही ओस्वाल परिवार ऑस्ट्रेलिया छोड़कर स्विटज़रलैंड शिफ्ट हो गया था. जहां आखिरकार अपने सपना घर ताज महल बनाने का सपना पूरा कर ही कर लिया.

Tags: Business news in hindi, Indian origin, List of most expensive, Switzerland

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More