Adipurush Audience Review: रामानंद सागर आए याद, हनुमान के डायलॉग पर बवाल, लोग बोले- ‘… इसलिए की थी सीट रिर्जव’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबई. लंबे समय से जिस फिल्म का इंतजार किया जा रहा था वह फिल्म यानी ‘आदिपुरुष’ दर्शकों के सामने है. ओम राउत की यह फिल्म लंबे समय से चर्चित थी और आज 16 जून को दर्शकों के बीच है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कोई फिल्म को बेहतर बता रहा है तो कोई इसे सिरे से नकार रहा है. फिल्म में प्रभास और कृति सेनन जहां आ​कर्षित करने में सफल रहे हैं. वहीं, फिल्म का वीएफएक्स और डायालॉग लोगों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं.

ओम राउत की फिल्म को लेकर खूब हाइप क्रिएट की गई थी और इसका फायदा भी हुआ. फिल्म की रिलीज से पहले ही कई बड़े सिनेमा हॉल में बुकिंग फुल हो चुकी थी. अब फिल्म दर्शकों के सामने है और यह उतना इम्प्रेस नहीं कर सकी है,​ जितनी उम्मीद की जा रही थी. खासतौर फिल्म के डायलॉग्स लोगों को प्रभावित नहीं कर सके हैं. फिल्म ‘हनुमान’ का एक डायालॉग तो सोशल मीडिया पर टॉकिंग पॉइंट बन गया है.

भाषा में नहीं दिखी संजीदगी
फिल्म यदि धार्मिक पृष्ठभूमिक पर बनी हो तो निश्चित तौर पर भाषा की संजीदगी जरूरी है. लेकिन ओम राउत यहां चूक गए और ‘हनुमान’ को ऐस डायलॉग दे दिए, जो दर्शकों के गले से नहीं उतर रहे हैं. फिल्म के डायलॉग ‘जो हमारी बहनों को हाथ लगाएंगे, उनकी लंका लगा देंगे…’, ‘कपड़ा तेरे बाप का, आग तेरे बाप की, तेल तेरे बाप का, जलेगी भी तेरे बाप की…’ जैसे डायलॉग जब लोगों ने सुने तो उनके होश उड़ गए. कल्पना से परे भाषा का प्रयोग देखकर लोगों ने ‘आदिपुरुष’ को ट्रोल करना शुरू कर दिया है.

रामानंद सागर के लिए बढ़ गया सम्मान…
ओम राउत की बॉलीवुड तड़के वाली फिल्म ‘आदिपुरुष’ को देखकर लोग सोशल मीडिया पर बुरी तरह फिल्म के डायलॉग्स को लेकर ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘आदिुपुरुष देखने के बाद रामानंद सागर की ‘रामायण’ के लिए सम्मान और बढ़ गया है.’ एका मेकर्स के लिए कहना था, ‘भगवान से तो डरो.’, एक ने लिखा, ‘हनुमानजी के लिए सीट इसलिए रिजर्व की थी, वे ऐसे डायलॉग सुनने आएंगे.’

Tags: HanuMan, Kriti Sanon, Prabhas

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें