बेटा हो तो ऐसा…बीमार माता-पिता गर्मी से थे परेशान तो बेटे ने कबाड़ से बनाया कूलर, आप भी देखें Video

 विक्रम कुमार झा/पूर्णिया. पूर्णिया का एक छात्र को गर्मी में मां-बाप की परेशानी देखी नहीं गई. पहले तो वह बजार से कूलर खरीदने की सोचा,लेकिन कूलर की जो कीमत थी वह उसके बजट से बहुत ज्यादा था. फिर घर आकर कबाड़ और बाजारू सामान को जमा कर उन्होंने कूलर बना लिया. इस कूलर की बदौलत छात्र के माता-पिता को गर्मी से राहत मिल रही हैं .इस बात की चर्चा जोरों पर है.

पूर्णिया के छात्र एमडी अहमद रजा कहते हैं कि इस कूलर को बनाने में 1000 से 1500 रुपए तक का लागत लगा. जिसमें वह बाजार से कुछ सामान खरीद कर और घरेलू समान से कूलर बनाया. उन्होंने कहा कि घर में बीमार माता और पिता को देख अचानक यह ख्याल आया.गर्मी के तापमान को देखते हुए कूलर की खरीदारी बाजारगया, लेकिन बाजार में ज्यादा बजट के कूलर दिखा. इसलिए उन्होंने कूलर नहीं खरीदा. जिनके बाद वह घर आकर खुद से ही कूलर बनाने का सोचा.अपने घरों पर 2 दिन के मेहनत और मशक्कत से कूलर बना लिया.कबाड़ के सामान को उपयोग किया. उन्होंने कहा कि उसने अपना दिमाग लगाकर कूलर बना दिया. जो फिलहाल लोगों को ठंडी हवा दे रहा है.

इंटर का छात्र है राजा
छात्र अहमद राजा अभी इंटर कक्षा का छात्र है.आगे टेक्निकल करने की कुछ सोचता रहता है.उन्होंने कहा कि सरकार या आम लोग हमें आगे मदद करें.निश्चित तौर पर आगे हम ज्यादा से ज्यादा तकनीकी चीजें बनाने का प्रयास करेंगे.उनके पिता से शेख मुस्लिम और माता नसीमा खातून कहते हैं कि उनके बेटे ने अपने बीमार मां-बाप की मजबूरी को देख ऐसा कारनामा किया. उन्होंने अपनेदिमागी खेल और कबाड़ से जुगाड़ के जरिये कूलर बनाया जो काफी अच्छा है. उन्हें अपने बेटे की काबिलियत पर फक्र हैं. वही इस जुगाड़से बने कूलर देखने लोगों का जमवाड़ालगा रहता हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 16, 2023, 12:49 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More