खून से लथपथ हुआ पायलट, फ‍िर भी कराई सुरक्ष‍ित लैंडिंग, देखें-Video

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


उड़ते प्लेन में अगर कोई विशाल पक्षी आकर टकरा जाए तो क्या होगा? आप सोच रहे होंगे कि चारों ओर अफरा-तफरी मच जाएगी. आपातकालीन स्थिति में प्लेन को उतारना पड़ेगा. और हो सकता है कि प्लेन क्रैश भी हो जाए. लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं हुआ. पायलट ने समझदारी दिखाई और प्‍लेन की सुरक्ष‍ित लैंडिंग कराई. इसकी वजह से पायलट की जमकर तारीफ हो रही है. उन्‍हें रियल हीरो बताया जा रहा है.

मामला इक्वाडोर के लॉस रिओस प्रांत का है. स्क्वाड्रन लीडर एरियल वालियंटे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे उन्‍होंने खुद रिकॉर्ड किया है. इसमें आप देख सकते हैं जब पायलट प्‍लेन को उड़ा रहे थे तभी एक विशाल पक्षी आकर टकरा जाता है. विंडशील्‍ड को तोड़ते हुए वह अंदर कॉकपिट में घुस जाता है. हादसा इतना भयानक था कि पक्षी के कई टुकड़े हो गए.उसका खून पायलट के शरीर पर आकर गिरा और वह खून से लथपथ हो गए लेकिन कूल रहे.

Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें