इतिहास में अब तक पहले कभी नहीं हुआ… ब्रिटिश सरकार ने पाकिस्तान में पहली बार किया यह काम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


इस्लामाबाद: ब्रिटिश सरकार ने गुरुवार को पाकिस्तान के लिए पहली महिला उच्चायुक्त के तौर पर जेन मेरियट की नियुक्ति की घोषणा की है. वह जुलाई के मध्य तक अपना कार्यभार ग्रहण करेंगी. मेरियट इससे पहले भी कई अहम भूमिका निभा चुकी हैं. उनका कहना है कि वह पाकिस्तान इससे पहले दो बार जा चुकी हैं, और अब ब्रिटिश उच्चायुक्त के तौर पर नियुक्ति को लेकर काफी उत्साहित हैं. इससे उन्हें सांस्कृतिक रूप से समृद्ध और विविधता लिए हुए देश को और बेहतर तरीके से समझने का मौका मिलेगा.

इससे पहले कहां थीं मेरियट
पाकिस्तान में नियुक्ति से पहले मेरियट 2019 से 2023 तक केन्या में उच्चायुक्त के पद पर रहीं. अपने कार्यकाल में उन्होंने नई यूके-केन्या रणनीतिक साझेदारी पर काम किया, दोनों देशों की समृद्धि, सतत विकास, सुरक्षा और स्थिरता को मजबूत किया. यही नहीं लोगों को जोड़कर जलवायु परिवर्तन से निपटने का भी प्रयास किया. इनके नेतृत्व में केन्या और इससे जुड़े क्षेत्रों में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए यूके की प्रतिबद्धता दिखाते हुए पहली बार केन्याई मरीन कमांडो यूनिट बनाने के लिए यूके-केन्या सहयोग पर जोर दिया.

ये भी पढ़ें- न खाते बन रहा न उगलते… आखिर आवाम करे भी तो क्या, पाक सरकार ‘लॉलीपॉप’ थमाकर यह झटका देने जा रही

मेरियट ने इसके साथ ही नई स्वच्छ उर्जा, हरित टिकाऊ ऊर्जा परियोजनाओं पर भी काम किया. उन्होंने 1000 हेक्टेयर जंगलों को पुनर्जीवित करने का भी समर्थन किया. उनके नेतृत्व में यूके ने केन्या में डिजिटल एक्सेस प्रोग्राम की स्थापना की. जिसके तहत उपयोगकर्ताओं को डिजिटल जानकारियों और ऑनलाइन कंटेट के बारे में प्रशिक्षित किया जा सके.

” isDesktop=”true” id=”6549745″ >

कई देशों में रही हैं अहम पद पर
कैबिनेट कार्यालय और गृह कार्यालय में भूमिका निभाने के बाद, 2001 में यूके के विदेश राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय में रह चुकी मेरियट अब नव-नियुक्त उच्चायुक्त के तौर पर कई अनुभवों के साथ आई हैं.
यही नहीं वह यूके की संयुक्त अंतरराष्ट्रीय आंतकवाद-रोधी की निदेशक, मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका के लिए संयुक्त एफसीडीओ निदेशक, साना यमन (2013-15) में राजदूत, तेहरान में उप और कार्यवाहक राजदूत रह चुकी हैं. इसके साथ ही अफगानिस्तान और पाकिस्तान में अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि रिचर्ड होलब्रुक के सलाहकार की भूमिका भी निभा चुकी हैं.

Tags: Britain News, British high commissioner, Pakistan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें