कौशाम्बी में जालिम पिता ने अपने दुधमुहे बच्चे को जमीन पर पटका,मासूम की हुई मौत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 कौशाम्बी जिले में पत्नी के मायके में रहने से नाराज युवक ने शराब के नशे में अपने दुधमुहे बच्चे को जमीन पर पटक दिया जिससे मासूम बच्चे की मौत हो गई,बच्चे की मौत के बाद जालिम पिता उसे कमरे में बंद कर फरार हो गया,सूचना पर पहुंची पत्नी और ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर मासूम के शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी,सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच में जुट गई।

घटना सैनी कोतवाली क्षेत्र के केसरिया गांव की है जहा का रहने वाला रवि मौर्य शराब पीने का आदी है,उसने गांव की ही मुस्कान के साथ एक साल पहले लव मैरिज की थी,अभी डेढ़ माह पहले मासूम बच्चे प्रियांश ने जन्म लिया था,पति और पत्नी में आए दिन विवाद होता था,15 दिन पहले हुए विवाद के बाद मुस्कान अपनी बुआ के घर चली गई थी,जहा से 8 दिन पहले पत्नी के वापस न आने पर रवि अपने देश महीने के बेटे को जबरन उठा लाया था,और रात में शराब के नशे में घर पहुंचे जालिम पिता ने भूख से रो रहे मासूम बच्चे को उठाकर जमीन पर पटक दिया,जिससे मासूम की मौत हो गई।

मासूम बच्चे की मौत की सूचना पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई,अपने बच्चे की मौत की जानकारी होने पर रोते बिलखते मुस्कान अपने परिजनों के साथ पहुंची।ग्रामीणों से सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।

बाइट..मुस्कान मृतक की मां
बाइट..समर बहादुर सिंह एएसपी

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें