
कौशाम्बी
नगर पंचायत चायल के चेयरमैन ने गुरुवार को वार्ड नम्बर एक डीहा सरैंया स्थित कान्हा गोशाले का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि गायों को खाने-खिलाने में कोई कोर कसर ना रखी जाए और बीमार गौवंश के इलाज के लिए फौरन पशु डॉक्टर को फोन किया जाए। इसके बाद उन्होंने गोवंश को गुड़ ओर केला खिलाया।
चेयरमैन अमर सिंह गुरुवार को डीहा सरैंया स्थित कान्हा गोशाले का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने इस दौरान वहां पर साफ-सफाई और चारे की व्यवस्था देखी। उन्होंने कहा कि गौवंशों के चारे के लिए अगर किसी चीज की कमी है तो तुरंत अवगत कराया जाए और बिना पशु आहार मिलाए सूखा भूंसा नहीं परोसा जाए। अगर इसमें लापरवाही मिली तो सम्बंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने गौवंशो के लिए भीषण गर्मी को देखते हुए छांव की व्यवस्था को भी देखा साथ ही उनके पीने के पानी की नांदी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने रजिस्टर पर कार्यवाही भी दर्ज की। चेयरमैन ने सभी कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए हिदायत दी कि पशुओं को बीमार होने पर तुरंत डॉक्टर को अवगत करा दिया जाए। इस मामले में कतई हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कान्हा गोशाला में लापरवाही बरतने पर चेयरमैन ने देवानंद को निलम्बित कर ऋषभ मिश्रा को गौवंशों की देखभाल करने की जिम्मेदारी सौंपी है। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि मो.तलहा, सैफ रहमान, मो.राफे और मो.सैफ आदि मौजूद रहे।









