मंगल शनि की युति से बन रहा षडाष्टक योग, 3 राशियों को धन हानि, व्यापार में नुकसान के योग

हाइलाइट्स

जिनकी राशि धनु है उनके लिए षडाष्टक योग किसी भी तरह से शुभ नहीं होने वाला है.
धनु राशि के जातकों को इस दौरान धन हानि के योग बन रहे हैं.

Shadashtak Yoga Formed : वैदिक ज्योतिष में बताया गया है कि प्रत्येक ग्रह समय-समय पर एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं. जिसको ग्रह गोचर या राशि परिवर्तन कहा जाता है. हिंदी पंचांग के अनुसार जून के महीने में शनि और मंगल दोनों ग्रह मिलकर एक अशुभ युति का निर्माण कर रहे हैं. इस युति से षडाष्टक योग का निर्माण हो रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल और शनि छठे भाव में विराजमान हैं जिसकी वजह से इन दोनों ग्रहों की युति बन रही है. इस अशुभ योग की वजह से तीन राशि के जातकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से वे कौनसी 3 राशियां हैं जिन्हें परेशानी झेलनी पड़ सकती है.

कर्क राशि के जातक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की राशि कर्क है उनके लिए शनि और मंगल ग्रह की युति अशुभ मानी जा रही है. शनि-मंगल की युति से बना षडाष्टक योग कर्क राशि के जातकों के लिए अनुकूल नहीं रहेगा. आपके ऊपर इस दौरान मंगल ग्रह का प्रभाव अधिक रहेगा जिसकी वजह से अनावश्यक भागदौड़ बनी रहेगी, काम की अधिकता रहेगी, कई सारे उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा. इस दौरान अनेक तरह की असफलताएं प्राप्त हो सकती हैं. वाद-विवाद से दूर रहें, किसी भी तरह का नया काम शुरू करने से बचें.

यह भी पढ़ें – आप भी झेल रहे हैं आर्थिक तंगी, नौकरी में आ रही है अड़चन, काली मिर्च के 6 उपाय दूर करेंगे समस्या

सिंह राशि के जातक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की राशि सिंह है उनके लिए शनि और मंगल की युति हानिकारक सिद्ध होने वाली है. इन जातकों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. इस दौरान वाद-विवाद करने से बचें. वाणी पर संयम बनाए रखें. किसी तरह के जमीन जायदाद से संबंधित फैसला लेने में बेहद सतर्क रहें अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है. इस दौरान वाहन चलाने में सावधानी बरतें और सेहत पर विशेष रूप से ध्यान दें.

यह भी पढ़ें – भूलकर भी खिड़की के सामने ना रखें 2 वस्तुएं, हो सकते हैं कंगाल, रिश्तों में आ सकती है दरार

नु राशि के जातक

वैदिक ज्योतिष के अनुसार जिन जातकों की राशि धनु है उनके लिए षडाष्टक योग किसी भी तरह से शुभ नहीं होने वाला है. धनु राशि के जातकों को इस दौरान धन हानि के योग बन रहे हैं. अनावश्यक खर्चों में बढ़ोत्तरी की संभावना है. कार्यस्थल पर मानसिक अशांति बनी रहेगी. कोई भी नई योजना शुरू करने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार करें. इसमें आपको नुकसान के योग बन रहे हैं. कुल मिलाकर इस दौरान आपको हर काम में सावधानी बरतना पड़ेगी.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Predictions, Religion

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More