
शशिकांत ओझा/ पलामू. नीट-2023 की परीक्षा का परिणाम प्रकाशित कर दिया गया है. पलामू जिले के बिश्रामपुर प्रखंड में स्थित गुरहा गांव में किसान पुरुषोत्तम सिंह की बेटी सौम्या ने नीट परीक्षा मे 720 में 640 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है. सौम्या ने सफलता का श्रेय माता-पिता और पुणे में स्थित दक्षता फाउंडेशन को दिया है. सौम्या ने बताया कि उसे दूसरे प्रयास में यह सफलता मिली है. पहले प्रयास में 572 अंक मिले थे.
छात्रा ने बताया की नवोदय विद्यालय में एंट्रेंस एग्जाम देकर वर्ष 2013 में वर्ग 06 में नामांकन कराई. दसवीं तक जपला नवोदय विद्यालय से पढ़ी. वहीं, 12 वीं की पढ़ाई नवोदय विद्यालय गढ़वा से की. जिसके बाद एंट्रेंस एग्जाम देकर पुणे स्थित दक्षणा फाउंडेशन में 2021 में नीट की तैयारी शुरू की. जिसके बाद 2022 में पहला परीक्षा दी. उसके बाद दूसरे अटेम्प्ट में 640 अंक प्राप्त हुए.
सौम्या ने कहा कि मैं बचपन से ही डॉक्टर बनने का सपना देख रही थी. लेकिन घर की आर्थिक तंगी के बाद नवोदय विद्यालय ने मेरी जिंदगी बदली. नवोदय विद्यालय में दक्षणा फाउंडेशन द्वारा गरीब बच्चे को स्कॉलरशिप दिया जाता है. हम बड़े इंस्टीट्यूट या कोटा जाकर तैयारी नहीं कर सकते थे. लेकिन दक्षणा फाउंडेशन ने मुझे मेरे सपने पूरे करने का मौका दिया.
तैयारी के दौरान मोबाइल से रही दूर
सोनी कुमारी ने बताया की हॉस्टल में 24 घंटे में 8 से 9 घंटे सेल्फ स्टडी करती थी. इसके अलावा 6 से 7 घंटे क्लासेस होते थे. हॉस्टल में हमें मोबाइल फोन भी उपयोग करने नहीं दिया जाता था. महीने में एक बार घर वालों से बात करने की अनुमति थी. मोबाइल तो डिस्टर्ब करते ही हैं, मुझे लगता है मोबाइल से दूर रहना भी मेरी सफलता का एक कारण है.
.
Tags: Jharkhand news, Local18, NEET UG 2023
FIRST PUBLISHED : June 15, 2023, 21:31 IST






