
धर्मेंद्र शर्मा/करौली. हिण्डौन सिटी में कृषि उपज मंडी के पास महवा बाईपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से सेना के एक जवान की मौत हो गई. घटना की सूचना पर हिण्डौन नई मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद घायल को पुलिस जीप में लेकर जिला अस्पताल पहुंची. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.
बाजार से सामान खरीदने गया था जवान
जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय दिनेश गुर्जर पुत्र हंसराम गुर्जर मूल निवासी नयाबास करौली एवं हाल निवासी तिलक नगर हिंडौन सेना की राजपूत 3 थर्ड बटालियन में बीकानेर में पदस्थापित है. वह 10 दिन की छुट्टी लेकर परिजनों से मिलने आया था. दिनेश मोटरसाइकिल से कुछ सामान खरीदने हिंडौन बाजार आया था. जिसके बाद वह वापस अपने घर जा रहा था.
अस्पताल में चिकित्सकों ने घोषित किया मृत
इस दौरान हिंडोन बाईपास पर कृषि उपज मंडी के समीप अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. घटना की सूचना पर स्थानीय ग्रामीण एवं हिंडौन नई मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंचे. जिन्होंने उसे हिंडौन के जिला अस्पताल में पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद उसके शव को हिंडौन के जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया.
परिजनों के आने के बाद मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव सुपुर्द कर दिया। आर्मी यूनिट भरतपुर से आए वाहन से दिवंगत जवान के शव को पैतृक गांव ले जाया गया। जहां उसका राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया. घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. परिवार में दिनेश की मां और पत्नी के अलावा उसकी दो बेटी एवं एक बेटा मौजूद है. उसके भाई रामवीर में उदय सिंह भी परिवार के साथ रह रहे हैं.
.
FIRST PUBLISHED : June 15, 2023, 22:38 IST






