पटना में टला रेल हादसा, ट्रैक पर गिरा मालगाड़ी से जा रहा विशाल पैनल, घंटों बाधित रहा रूट

पटना. गुरुवार की शाम पटना-मोकामा रेलखंड पर रेल हादसा होते-होते टल गया. रेलखंड के फतुहा स्टेशन के बुद्धदेव चक हॉल्ट के समीप देर शाम मालगाड़ी पर लोड रेलवे का पैनल रेलवे ट्रैक पर गिर जाने से घंटों आप और डाउन लाइन पर रेल परिचालन बाधित रहा. स्थानीय लोगों और फतुहा रेलवे स्टेशन टीम द्वारा घटना की जानकारी दानापुर रेल मंडल को दिए जाने के बाद दानापुर रेल मंडल के वरीय अधिकारियों और टेक्निकल टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद गैस कटिंग मशीन की मदद से रेल पैनल को काटकर अप और डाउन लाइन पर रेल परिचालन सामान्य कराया.

बताया जाता है कि बुद्धदेव चक हाल्ट के पास से गुजर रही एक मालगाड़ी पर लदे रेलवे पैनल अचानक से सरक कर रेलवे ट्रैक पर गिरने लगे. रेलवे पैनल के रेलवे ट्रैक पर गिरने की आवाज से ट्रेन के ड्राइवर ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेन रोक दी और पूरे मामले से फतुहा स्टेशन को अवगत कराया. सूचना मिलते ही रेल कर्मचारियों के होश उड़ गए और तत्काल रेल कर्मचारियों ने रेल परिचालन को रोक दिया. बताया जाता है कि मालगाड़ी ट्रेन रेडी मिक्स कंकरीट लेकर टेका बीघा स्टेशन जा रही थी. इसी दौरान बुद्धदेव चक हाल्ट के सभी घटना घट गई.

रेलवे ट्रैक पर रेलवे का पैनल गिरने से 3 घंटे से भी अधिक समय तक अप और डाउन लाइन पर रेल परिचालन बाधित रहा, जिससे विभिन्न स्टेशनों पर कई ट्रेनें घंटों खड़ी रही. बाद में रेलवे की टेक्निकल टीम ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद गैस कटिंग मशीन की मदद से रेल पैनल को काटकर अप और डाउन लाइन पर रेल परिचालन सामान्य कराया. घटना की वजह से राजेंद्र नगर और पटना जंक्शन से खुलने वाली सभी ट्रेनें भी विलंब से चलेंगी, वहीं डाउन की  अन्य ट्रेनें भी काफी लेट हो गई.

मालगाड़ी के ड्राइवर और ग्रामीणों की तत्परता ने एक बड़े रेल हादसे को टाल दिया है. ग्रामीणों की मानें तो इस हादसे में रेलवे को कोई भी क्षति नहीं पहुंची है, वहीं पूरे मामले पर पूछे जाने पर रेलवे के अधिकारियों ने इस पर कोई भी प्रतिक्रिया देने से सीधे तौर पर इंकार कर दिया है.

Tags: Bihar News, Indian Railway news, Irctc, PATNA NEWS

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More