नेपाल में हो रही आदिपुरुष को बैन करने की मांग, सीता से इस देश का क्या है संबंध?

काठमांडू. काठमांडू के महापौर बालेंद्र शाह ने महाकाव्य रामायण पर आधारित फिल्म ‘आदिपुरुष’ से संवाद का एक हिस्सा नहीं हटाने तक नेपाल (Nepal) की राजधानी में हिंदी फिल्मों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने की बृहस्पतिवार को घोषणा की. महापौर शाह ने बदलाव करने के लिए तीन दिन का समय दिया है. शाह ने फेसबुक पर लिखा, ‘दक्षिण भारतीय फिल्म ‘आदिपुरुष’ में निहित ‘जानकी भारत की बेटी है’ पंक्ति नेपाल और भारत में नहीं हटाए जाने तक काठमांडू महानगर में किसी भी हिंदी फिल्म के प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी.’

फिल्म का शुक्रवार से नेपाल में प्रदर्शन होना है. हालांकि, नेपाल के फिल्म सेंसर बोर्ड ने कहा है कि उसने सीता को भारत की बेटी बताने वाले संवाद को हटाने के बाद ही फिल्म को रिलीज करने की इजाजत दी है.

Tags: Adipurush, Kathmandu, Nepal

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More