महातूफ़ान ‘बिपरजॉय’ मचाने लगा है तबाही! कई इलाकों में उखड़े पेड़, तटीय क्षेत्रों में हो रही जोरदार बारिश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Cyclone Biporjoy Latest News: तूफ़ानी चक्रवात ‘बिपरजॉय’ गुरुवार शाम को गुजरात तटीय इलाकों में टकराना शुरू कर दिया है. भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि, ‘बेहद गंभीर चक्रवाती तूफ़ान’ अभी 115-125 किलोमीटर की रफ़्तार से सौराष्ट्र और कच्छ के तट पर पहुंच रहा है. बताया जा रहा है कि तूफ़ानी चक्रवात को जखाऊ पोर्ट तक पहुंचने में 2 घंटे लग सकते हैं और यह प्रक्रिया 5 से 6 घंटों तक चलेगी.

दिल्ली मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ मृत्युंजय महापात्र ने बताया, ‘तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफ़ान बिपरजॉय 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चल रहा है.’ गुजरात के तटीय इलाकों में काफी भारी बारिश हो रही है, कई इलाकों में बहुत तेज हवाएं भी चल रही है. मौसम विभाग ने बताया कि तट से टकराने के बाद चक्रवात आगे बढ़ जाएगा. वहीं, 16 जून तक ये चक्रवात पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा. आशंका जताई जा रही है इतने ही समय में तटीय इलाकों में काफी नुकसान हो जाएगा.

कुछ स्थानों पर तूफान की लहरें 3 से 6 मीटर तक ऊंची जा सकती हैं. तट के किनारे के मिट्टी और फूस के घरों के पूरी तरह से नष्ट होने की संभावना जताई जा रही है, जबकि स्थायी कंक्रीट संरचनाओं (पक्के भवनों) के भी क्षतिग्रस्त होने की संभावना है. 

ये भी पढ़ें- Video: ‘बिपरजॉय’ का दिखने लगा असर, लैंडफॉल शुरू होते ही उठने लगीं ऊंची समुद्री लहरें

आईएमडी के नवीनतम बुलेटिन के अनुसार, तटों से टकराते समय चक्रवात बिपरजॉय का स्पीड 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे था, लेकिन अब इसकी रफ़्तार 125 से 150 किलोमीटर प्रति घंटे होने की संभावना है. कई इलाकों में काफी तेज बारिश हो रही है तो वहीं, कई तटीय इलाकों में काफी तेज हवाएं चल रही हैं. मिली खबर के अनुसार, जामनगर के कई इलाकों में पेड़ उखड कर गिर गए हैं. नुकसान की रिपोर्ट अभी आनी है. इस तूफ़ान के केंद्र का व्यास लगभग 50 किलोमीटर बताया जा रहा है.

Tags: Cyclone Biparjoy, Gujarat news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें