बाराबंकी में लीजिए राजस्थानी फालूदा कुल्फी का मजा, ग्राहकों को खूब भाता है इसका स्वाद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


संजय यादव/बाराबंकी. राजधानी लखनऊ से सटा जिला बाराबंकी वैसे तो कभी अफीम के लिए प्रसिद्ध हुआ करता था. लेकिन अब यहां खाने-पीने की चीजें भी काफी मशहूर हैं. बाराबंकी में कई ऐसी दुकानें हैं, जो कुल्फी और बादाम शेक के लिए काफी मशहूर हैं. बाराबंकी जिले में ऐसा ही एक स्टॉल है.राजस्थानी फालूदा कुल्फी का स्वाद लोगों को दूर दूर से अपनी तरफ खींच लाता है.

बाराबंकी जिले के रेलवे स्टेशन केइलाके में यह फेमस राजस्थानी फालूदा कुल्फी का स्टॉल है. स्टॉल के मालिक कैलाश गुर्जर के पापा ने 15 साल पहले शुरू किया था. आज वही काम कैलाश गुर्जर कर रहा है और लोगों को वही स्वाद दे रहा है. जहां फालूदा कुल्फी का स्वाद लोगों को दूर-दूर से अपनी तरफ खींच लाती है.

राजस्थानी फालूदा कुल्फी के स्टॉल पर बेहतरीन वैरायटी की कुल्फी और फ्रूट शेक मिलती है. इसके अलावा शेक में पड़ने वाली आइसक्रीम स्वाद में चार चांद लगा देती है. गर्मी का मौसम होने के चलते यहां फालूदा कुल्फी खाने वालों की लाइन लगी रहती है. इनमें से कई कस्टमर तो ऐसे हैं जो रोज यहां फालूदा कुल्फी का मजा लेने आते हैं.

कई तरह के फ्लेवर भी डालते हैं
स्टॉल के मालिक कैलाश गुर्जर ने बताया कि वह अपने कस्टमर के लिए साफ सफाई का सबसे ज्यादा ध्यान रखते हैं. वह फालूदा कुल्फी एकदम तरो ताजे दूध से बनाते हैं. इसके अलावा उसमें आइसक्रीम चेरी और कई तरह के फ्लेवर भी डालते हैं. इसके अलावा फालूदा कुल्फी में पड़ने वाले ड्राई फ्रूट्स और रूआब्जा भी कस्टमर को काफी मजे देता है. उन्होंने बताया कि उनके पास शहर के अलावा और कई जिले केलोग भी अक्सर आते हैं.

लोगों को पसंद आ रहा यहां का स्वाद
वहीं यहां फालूदा कुल्फी का मजा लेने वाले ग्राहकों ने बताया कि वह अक्सर यहां आते हैं. उनको यहां फालूदा कुल्फी का स्वाद काफी पसंद आता है औरों से अच्छा बनाते हैं और इनकी जो कुल्फी का स्वाद है वह भी अलग है. इसलिए हम लोगों को इनकी फालूदा कुल्फी का टेस्ट अच्छा लगता है इसलिए हम लोग खाने आते हैं.

Tags: Barabanki News, Food, Food 18, Local18, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें