VIDEO: अपने ही इलाके में तेजस्वी यादव का विरोध, भीड़ ने लगाई मोदी-मोदी और जय श्रीराम के नारे


वैशाली. बिहार में गुरुवार को एक सरकारी कार्यक्रम का उदघाटन करने पहुंचे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के सामने ही मोदी-मोदी और जय श्रीराम के नारे लगे. मामला वैशाली जिला से जुड़ा है. दरअसल गुरुवार को जिले के बिदुपुर के चेचर में ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत वाटर ट्रीटमेंट प्लांट सहित कई योजनाओं का उदघाटन और शिलान्यास करने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पहुंचे थे. इस दौरान उनके सामने ही भीड़ ने मोदी-मोदी का नारा लगा दिया. इतना ही नहीं कुछ लोगों ने बाबा बागेश्वर की जय और जय श्रीराम का नारा भी लगाया.

उदघाटन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा. लोगों ने काफिले के सामने ही मोदी जिंदाबाद का नारा लगाया. वीडियो में भीड़ के बीच से बाबा बागेश्वर की जय का नारा लगाने की भी आवाज आई है. बता दें कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बिदुपुर बहुग्रामीय जलापूर्ति योजना की शुरुआत करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के आर्सेनिक प्रभावित घरों तक गंगा जल पहुंचाने की योजना की भी शुरुआत की. इसके तहत आज से देशरी, बिदुपुर और हाजीपुर प्रखंड क्षेत्र के 30 हजार घरों से अधिक घरों में नल का जल पहुंचना शुरू हो गया है.

” isDesktop=”true” id=”6545661″ >

हालांकि भीड़ द्वारा मोदी-मोदी के नारे लगाने का कोई असर तेजस्वी यादव या वहां मौजूद प्रशासनिक पदाधिकारियों पर नहीं पड़ा और तय कार्यक्रम के अनुसार उदघाटन और शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न हुआ. मालूम हो कि वैशाली जिला में ही तेजस्वी यादव का भी विधानसभा क्षेत्र है जहां से वो विधायक हैं. इधर, कार्यक्रम में विरोध और हंगामे को लेकर आरजेडी के पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने कहा कि तेजस्वी यादव जिस तरीके से राघोपुर और पूरे बिहार का विकास कर रहे हैं, ये बीजेपी वालों को रास नहीं आ रहा है.

बीजेपी वालों का कलेजा फट रहा है इसलिए इस तरीके का काम किया गया है. नारा लगाने वाले कौन लोग थे, इसका पता नहीं लेकिन आरजेडी के पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने इसे बीजेपी की साजिश करार दिया है.

Tags: Bihar News, Bihar politics, Tejashwi Yadav

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More