इजिप्ट में आयोजित वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शामिल होकर लौटी रागिनी, जानें क्या है सपना 


नीरज कुमार/बेगूसराय: बिहार का बेगूसराय मेधा एवं प्रतिभाओं की धरती रही है. यहां के खिलाड़ी सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी काबिलियत का लोहा मनवाकर जिले का मान बढ़ा रहे हैं. इतना ही नहीं यहां से ट्रेनिंग पाकर खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराया है. इसी कड़ी में रागिनी वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शामिल होकर बारीकियों से अवगत होकर इजिप्ट से लौटी है.

वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शामिल होकर लौटी रागनी ने बताया देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना लक्ष्य है. अब तक रागनी नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में 7 गोल्ड अपने नाम कर चुकी है. रागनी ने मध्य प्रदेश में 65 वीं ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल पर भी कब्जा जमाया. यह खेल ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान मे आयोजित की गई थी. जिसके बाद इजिप्टमें वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप में हिस्सा लेने का मौका मिला.

बेगूसराय बना ताइक्वांडो खेल का हब
बेगूसराय ताइक्वांडो खेल के कोच नंदू के अनुसार पिछले 20 वर्षों से यह खेल बेगूसराय में चल रहा है. वर्तमान में भी 800 खिलाड़ी इस खेल में हिस्सा ले रहे हैं. वहीं इस खेल को बढ़ावा देने के लिए बेगूसराय में आईओसीएल का लगातार सहयोग मिल रहा है.

वहीं रागिनी ने बताया कि वह सीवान जिले की रहने वाली है, लेकिन सीवान में इस खेल के लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं थी. जिसके कारण बेगूसराय में आकर इस खेल में आगे बढ़ने के लिए बेगूसराय ताइक्वांडो खेल संघ को ज्वाइन किया.

नेशनल में 7 गोल्ड मेडल जीत चुकी है रागिनी
रागिनी ने बताया 2011 से ताइक्वांडो के खेल में जुड़ी है. वहीं अब तक नेशनल में 9 बार हिस्सा लेते हुए 7 गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. रागिनी ने बताया कि सपना है वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करुं.

जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष सह बीटीएमयू के उपमहासचिव रजनीश रंजन, बीटीएमयू के अतिरिक्त महासचिव संजीव कुमार, बीटीएमयू के उपाध्यक्ष राम प्रमोद कुमार राय, जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार इस खेल का हर महीने जिले में आयोजन हो सके और खिलाड़ी को इस खेल से जोड़ा जाए इसके लिए प्रयास करते हैं.

Tags: Begusarai news, Bihar News, Local18, Sports news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More