iQOO 7 लीजेंड 5G मिल रहा 1,911 रुपये की नो कास्ट EMI पर, साथ में मिलेगा झोला भरकर डिस्काउंट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

NO Cost EMI पर खरीदे iQOO 7 लीजेंड 5G
44,990 रुपये है iQOO 7 लीजेंड की ऑफिशियल प्राइस
11 प्रतिशत के डिस्काउंट पर केवल 39,990 रुपये में खरीद सकते हैं ये फोन

नई दिल्ली. iQOO 7 लीजेंड स्मार्टफोन पर तगड़ा डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है. ये ऑफर आपको ई-कॉमर्स साइट अमेजन (Amazon) पर मिलेगा, जिसमें आपको iQoo 7 Legend फोन नो-कॉस्ट ईएमआई पर मिल रहा है.

आईक्यू का ये फोन 5जी कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है. साथ ही इसमें कंपनी ने HD+ डिस्प्ले और 120HZ का रिफ्रेश रेट दिया है. ये फोन एंड्रॉयड 11 OS बेस्ड लेटेस्ट इन हाउस ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है.

यह भी पढ़ें : YouTube से 2023 में इन यूट्यूबर्स ने की सबसे ज्यादा कमाई, Ajay Nagar के साथ टॉप 5 में ये शामिल

iQOO 7 लीजेंड पर डिस्काउंट
आईक्यू के इस फोन की ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर प्राइस 44,990 रुपये है, लेकिन फिलहाल इसे आप 11 प्रतिशत के डिस्काउंट पर केवल 39,990 रुपये में खरीद सकते हैं. इसके साथ ही अमेजन पर बैंक ऑफर के साथ नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी दिया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- आपकी फेसबुक प्रोफाइल कौन कर रहा स्टॉक? चंद स्टेप्स में पूरी कुंडली आएगी सामने, यहां जानें आसान ट्रिक
iQoo 7 Legend स्पेसिफिकेशन, कैमरा और बैटरी

डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर: स्मार्टफोन में 6.62 इंच फुलएचडी+ (2400×1080 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है, इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है. फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित फनटच ओएस पर चलता है.

प्रोसेसर, रैम व स्टोरेज: आईक्यू 7 लेजेंड के लिए Qualcomm Snapdragon 888 SoC के साथ 12 जीबी तक LPDDR5 रैम और 256 जीबी तक यूएफएस 3.1 स्टोरेज है.

कैमरा सेटअप: फोन के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं, 48 मेगापिक्सल Sony IMX598 प्राइमरी कैमरा सेंसर, अपर्चर एफ/1.79 है. साथ में 13 मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा सेंसर, अपर्चर एफ/2.2 और 13 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट कैमरा सेंसर दिया गया है, अपर्चर एफ/2.46 है. सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर मिलेगा, अपर्चर एफ/2.0 है.

कनेक्टिविटी: फोन में 5जी कनेक्टिविटी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वर्जन 5.2, ब्लूटूथ वर्जन 5.2, जीपीएस, ए-जीपीएस, एनएफसी और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है. सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिली है.

बैटरी: iQoo 7 Legend में डुअल-सेल 4000 mAh की बैटरी दी गई है जो 66 वॉट फ्लैशचार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.

Tags: 5G Technology, Tech news, Tech News in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें