
मनीष दुबे/देवघर. साइबर अपराध पूरे देश के लिए नासूर बनता जा रहा है. लगातार साइबर अपराधी अलग-अलग हथकंडे अपनाकर लोगों के बैंकों से पैसे गायब कर लेते हैं. जामताड़ा के बाद अब देवघर में भी साइबर अपराधियों ने अपना नया ठिकाना बना लिया है. उसको लेकर लगातार देवघर साइबर पुलिस के द्वारा छापेमारी कर साइबर अपराधियों को पकड़ने का भी कार्य किया जा रहा है. इसी कड़ी में देवघर जिले के जसीडीह थाना अंतर्गत जमुनी में छापेमारी कर चार साइबर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार अपराधियों में 20 वर्षीय अभिषेक कुमार, 21 वर्षीय नीतेश कुमार मंडल, 22 वर्षीय रोकी कुमार व 22 वर्षीय संजय कुमार मंडल शामिल हैं. इन सभी साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने 08 मोबाइल फोन 11 फर्जी सिम एक एटीएम और एक पासबुक भी जब्त किया है.
साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सभी साइबर अपराधी बैंकों के कस्टमर केयर पदाधिकारी बन कर आम जनों को फोन करते थे और उन्हें अपने झांसे में लेकर बैंक डिटेल प्राप्त करते थे. फिर ऑनलाइन ठगी को अंजाम देते थे. इसके अलावा कई ऑनलाइन ऐप के जरिए भी ये लोगों को ठगी का शिकार लोगों को बनाते थे. गिरफ्तार अपराधियों के सिम से पूरे देश में 31 क्राइम लिंक प्राप्त हुए हैं. जिसकी जांच की जा रही है.
साइबर अपराधियों से ऐसे बचें:
- किसी अज्ञात मोबाईल नंबर से कॉल आने पर अपनी कोई निजी जानकारी साझा न करें.
- किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक को क्लिक कर गूगल फॉर्म खुलने पर अपने खाते से संबंधित गुप्त जानकारी न डाले इससे आपकी गुप्त जानकारी साझा हो सकता है.
- Internet search Engine, Google Ads एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिये गये Customer Care / Helpline Number पर भरोसा ना करें. Customer Care Number के लिये हमेशा Official Website पर ही संपर्क करें.
- अनजान नंबर से लिंक आने पर ना ही क्लिक करें और ना ही अनजान App Download करें.
- कोई भी Remote Application जैसे- Any Desk, Air Droid, Quick Support इत्यादि को किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर डाउनलोड ना करें। अपने खाता में पैसा रिसीव करने के लिए UPI पिन न डाले, पैसा भेजने के लिए UPI Pin डाला जाता है.
- साईबर अपराध के शिकार होने पर हेल्पलाईन नंबर 1930 तथा ऑनलाईन www.cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें.
यदि आपके थाना क्षेत्र में किसी भी जगह पर साईबर अपराध हो रहा है उसे फैलने से रोकने के लिये आप मो नं० -9798302117 पर गुप्त सूचना दे सकते हैं.
.
Tags: Crime News, Deoghar news, Jharkhand news, Local18
FIRST PUBLISHED : June 15, 2023, 21:32 IST






