
कुंदन कुमार/गया. 10 वीं पास बेरोजगार युवक रोजगार की तलाश में हैं यह अच्छा मौका है. जोमैटो और रैपीडो में काम करने सुनहरा अवसर है. दरअसल 16 जून को गया-बोधगया रोड के केंदुई स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय (सरकारी आईटीआई के बगल में) गया में पूर्वाहन 10 बजे से एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा.
इस रोजगार शिविर में Skillify Global Management Private Limited के द्वारा जोमैटो एवं रैपिडो कंपनी में Food delivery Executive व Bike Rider के लिए 185 पदों पर बहाली की जाएगी. रोजगार शिविर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों की योग्यता 10वीं या उससे अधिक होनी चाहिए.
185 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा
रोजगार शिविर में अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से होगा.इस रोजगार शिविर में चयनित अभ्यर्थियों को गया, बोधगया एवं पटना में रोजगार करने का मौका मिलेगा. रोजगार शिविर में भाग लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों की उम्र 18 वर्ष से 45 वर्ष तक होनी चाहिए.
इस संबंध में नियोजन पदाधिकारी आकृति कुमारी ने बताया कि इस रोजगार शिविर में Skillify Global Management private Limited कंपनी के द्वारा जोमैटो एवं रैपीडो कंपनी में Food delivery Executive एवं Bike Rider के लिए 185 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा. चयनित अभ्यर्थिथो को 15-20 हजार रुपए प्रति माह प्रदान की जाएगी.
16 जून को 10 बजे पहुंचे यहां
इच्छुक अभ्यर्थी इस रोजगार शिविर में भाग लेना चाहते हैं और रोजगार पाना चाहते हैं तो 16 जून को ससमय सुबह 10 बजे गया के केंदुई स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय पहुंच जाएं. अभ्यर्थी अपने साथ जरूरी कागजात जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक डिटेल्स, पासपोर्ट साइज फोटो और बायोडाटा के साथ उपरोक्त रोजगार शिविर में भाग ले सकते हैं. इस रोजगार शिविर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को NCS पोर्टल पर निबंधित होना अनिवार्य है. इस रोजगार शिविर की सारी प्रक्रियाएं पूर्णता निशुल्क है.
.
Tags: Bihar News, Gaya news, Job, Local18
FIRST PUBLISHED : June 15, 2023, 20:57 IST






