
राजाराम मंडल/ मधुबनी.नीट के रिजल्ट में इस बार भी मधुबनी जिले के विद्यार्थियों ने अपना परचम लहराया है. जिले से आधे दर्जन से अधिक विद्यार्थियों ने नीट में सफलता पाई है. चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से अधिकांश विद्यार्थियों ने अपने इलाके में ही रहकर इसकी तैयारी की और सफलता पाई. रिजल्ट आने के बाद विद्यार्थियों के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.
10वीं के बाद शुरू कर दी मेडिकल की तैयारी
मधुबनी की कुमारी आस्था ने नीट की परीक्षा में 720 में से 659 नंबर हासिल किया है. ऑल ओवर इंडिया में आस्था का रैंक 4926 है. बताया गया कि आस्था बचपन से डॉक्टर बनना चाहती थी. इसके लिए उसके पापा भी उसे मोटिवेट करते थे. आस्था कहती है कि 10वींपास करने के बाद ही उसने डिसीजन ले लिया की अब उसे मेडिकल की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए. उसका कहना है कि बायो तो उसका शुरू से मजबूत था, लेकिनफिजिक्स में कमजोर थी. फिर उसने फिजिक्स को भी मजबूत करना शुरू कर दिया. आस्था एमबीबीएस करने के बाद रेडियोलॉजी से पीजी करना चाहती है. यह उसका पहला प्रयास था.
आकाश को मिला ऑल ओवर इंडिया में 6744 वां रैंक
जिले के रहिका के रहने वाले आकाश झा ने नीट की परीक्षा में 720 में 651 नंबर लाया है. आकाश मधुबनी के प्रसिद्ध साहित्यकार उदयचंद्र झा के पोते हैं और कुंदन कुमार झा और दीपा झा के पुत्र हैं. आकाश को नीट में ऑल ऑवर इंडिया में 6744 वां रैंक मिला है. वह अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु और माता-पिता को देते हैं. आकाश ने कहा कि वह हमेशा से डॉक्टर बनना चाहता था. जैसे ही रिजल्ट आया गार्डियन बहुत खुश थे.
.
Tags: Bihar News, Local18, NEET UG 2023
FIRST PUBLISHED : June 15, 2023, 20:22 IST






