
फ्लाइट में सफर करना हर किसी का सपना होता है. जिन लोगों ने एक बार सफर कर लिया, वे चाहते हैं कि बिजनेस क्लास में सफर का एक बार मौका मिल जाए बस. क्योंकि बिजनेस क्लास की सीट काफी बड़ी होती है और एक सोफे का फील देती हैं. इसके साथ ही इन सीट में लेग स्पेस भी काफी ज्यादा होता है, जिससे सफर काफी आरामदायक होता है. लेकिन उसका टिकट इतना महंगा होता है कि आम आदमी के बस की बात नहीं. इकोनॉमी क्लास का टिकट अगर 5 हजार का है तो बिजनेस क्लास का 10 हजार. इसलिए ज्यादातर लोग नहीं जा पाते. मगर एक महिला ने इसके लिए जुगाड़ निकाला, जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
ट्विटर पर @TansuYegen एकाउंट से यह वीडियो शेयर किया गया है. इसमें आप देख सकते हैं कि एक महिला इकोनॉमी क्लास की तीन सीटें ली हुई है. आते ही वह तीनों सीटों को प्लास्टिक रैप से घेरकर अस्थायी बेड बना लेती है. उस पर गद्दे जैसा बिस्तर डाल रही है ताकि सोकर आसानी से जा सके. एक अन्य महिला यात्री उसकी मदद करती हुई नजर आ रही है. इसी बीच एक शख्स उसे टोकता है तो वह क्रू मेंबर को बुलाने लगती है. तभी फ्लाइट अटेंडेंट की नजर उस पर पड़ जाती है. वह आते ही सब निकाल देता है. देर तक दोनों के बीच बहस होती है. यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. अब तक 9 लाख बार इसे देखा जा चुका है. टिकटॉक पर भी यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. अब तक 38 लाख से ज्यादा बार इसे देखा जा चुका है.
️ A girl purchases 3 economy seats on a plane, intending to wrap them with cling film for a makeshift first-class experience… pic.twitter.com/yKl2XZjmfU
— Tansu YEĞEN (@TansuYegen) June 14, 2023
.
Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news
FIRST PUBLISHED : June 15, 2023, 19:53 IST






