NMACC पेश करेगा वार्षिक उत्सव, 30 जून और 1 जुलाई को ‘परंपरा’ का आयोजन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. इंटरनेशनल ब्रॉडवे म्यूजिकल ‘द साउंड ऑफ म्यूजिक’ (The Sound of Music) के एक बेहद सफल आयोजन के बाद नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) आपके लिए एक वार्षिक उत्सव ‘परंपरा – ए गुरु पूर्णिमा स्पेशल’ (Parampara – A Guru Purnima Special) लेकर आया है. इस साल यह अवसर भारतीय शास्त्रीय संगीत के बेहतरीन उस्तादों और उनके शानदार शिष्यों को एक साथ लाएगा. गुरु-शिष्य बंधन के लिए एक वार्षिक श्रद्धांजलि देने की कल्पना की गई है. यह विशेष प्रस्तुति एनएमएसीसी की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी के भारत के सर्वश्रेष्ठ को दुनिया के सामने दिखाने और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ को भारत में लाने के विजन पर आधारित है.

30 जून और 1 जुलाई को दो दिवसीय विशेष समारोह कल्चरल सेंटर के 2000 सीटों वाले ‘द ग्रैंड थिएटर’ (The Grand Theatre) में शाम 7.30 बजे से होगा, जिसने ‘द ग्रेट इंडियन म्यूजिकल: सिविलाइजेशन टू नेशन’ और ‘द साउंड ऑफ म्यूजिक’ जैसी ऐतिहासिक प्रस्तुतियों की मेजबानी की है.

ये भी पढ़ें- NMACC में मिलेगा छोटे शहरों और दूर-दराज के युवाओं को अपनी कला दिखाने का मौका: नीता अंबानी

गुरु-शिष्य बंधन का जश्न मनाने की अपील
फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने कहा, “एक गुरु न केवल ज्ञान प्रदान करता है, बल्कि शिष्यों को उनकी सेल्फ-डिस्कवरी की राह पर मार्गदर्शन करता है. गुरु और शिष्य के बीच का संबंध अनुशासन, समर्पण और अत्यंत सम्मान से संचालित जीवन भर की यात्रा का प्रतीक है. इस गुरु पूर्णिमा पर एनएमएसीसी में हम इस कालातीत परंपरा के प्रति अपनी विनम्र श्रद्धांजलि प्रस्तुत करते हुए खुश हैं. ‘परंपरा’ भारतीय शास्त्रीय संगीत के बेहतरीन उस्तादों और उनके शानदार शिष्यों को एक साथ लाता है. आइए हम इस पवित्र बंधन का जश्न मनाने के लिए एक साथ आएं और पीढ़ियों से चली आ रही सांस्कृतिक विरासत में खुद को डुबो दें.”

ये भी पढ़ें- NMACC में 90 साल पीछे की दुनिया दिखाएगा ‘द साउंड ऑफ म्यूजिक’, भारत में पहली बार इस कला का प्रदर्शन

शो के लिए टिकट की बुकिंग कैसे करें
नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में ‘परंपरा – ए गुरु पूर्णिमा स्पेशल’ देखने के लिए nmacc.com या bookmyshow.com पर टिकट बुक किए जा सकते हैं. टिकट 750 रुपये से शुरू होते हैं.

(डिस्क्लेमर – नेटवर्क18 और टीवी18 कंपनियां चैनल/वेबसाइट का संचालन करती हैं, जिनका नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज एकमात्र लाभार्थी है.)

Tags: Nita Ambani, Reliance, RIL

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें