नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर आज एक ऐसे स्टार की बचपन की फोटो सामने आई है जिसने अपने एक्टिगं करियर में एक से बढ़कर एक कई हिट फिल्में दी है. आज यह बच्चा बॉलीवुड के बड़े स्टार्स में शुमार है. अपनी फिल्म से ये कमाई भी तगड़ी कर रहा है और कई हिट फिल्में दे चुका है. अपने फिल्मी करियर में इस बच्चे ने एक एक्शन आर्टिस्ट के रूप में अपनी पहचान बनाई है.क्या आपने पहचाना कि यह कौन है?
फोटो में नजर आ रहा यह बच्चा फिल्म इंडस्ट्री का एक्शन स्टार है. उम्र के इस पड़ाव पर आकर भी आज इस एक्टर की फिटनेस के लोग हैं दीवाने, लेकिन बॉलीवुड में आने का इस बच्चा का संघर्ष बिलकुल भी आसान नहीं रहा है. इस बच्चे का बचपन बहुत ही मुश्किलों में गुजरा, लेकिन आज इसके पास करोड़ों की संपत्ति है. यह लग्जरी जिंदगी जीता है. इंडस्ट्री में इस बच्चे को अन्ना के नाम से भी जाना जाता है. अगर इतना हिंट देने के बाद भी आप इस बच्चे को नहीं पहचान पा रहे हैं तो चलिए हम बताते हैं.
फिल्मों के बाद ओटीटी पर जमाई धाक
फोटो में नजर आ रहा ये बच्चा कोई और नहीं बल्कि हेरा फेरी में अक्षय कुमार और परेश रावल संग नजर आ चुके सुनील शेट्टी हैं. पूरे बी टाउन में अन्ना के नाम से मशहूर स्टार सुनील शेट्टी की भले ही सोलो हिट फिल्में कम हों लेकिन वह कुछ बड़ी फिल्मों का अहम हिस्सा रहे हैं और अपनी पहचान भी बनाई है. सुनील शेट्टी की गिनती बॉलीवुड की प्रभावशाली शख्सियतों में होती है. फिल्मों के बाद वह अब ओटीटी पर भी अपनी धाक जमा रहे हैं. बीते दिनों वह धारावी बैंक नाम की वेब सीरीज के जरिए अपनी नई पारी शुरू कर चुके हैं. उम्र के इस पड़ाव पर आकर भी वह आज अपनी फिटनेस और एक्टिंग दोनों के लिए तारीफें बटोरते हैं.

इस एक्टर ने इंडस्ट्री में सॉलो हिट फिल्में कम ही की है.
(फोटो साभार: Twitter/screenshort)
‘बलवान’ से डेब्यू, बने एक्शन हीरो
सुनील शेट्टी ने 31 साल की उम्र में फिल्म ‘बलवान’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. साल 1992 में रिलीज हुई इस फिल्म में सुनील शेट्टी के ऑपोजिट दिव्या भारती नजर आई थीं. इस फिल्म से सुनील शेट्टी को बॉलीवुड में एक्शन हीरो की इमेज मिली. इसके बाद सुनील शेट्टी ने कई हिट फिल्में दीं, जिनमें ‘दिलवाले’, ‘अंत’, ‘मोहरा’, ‘गोपी किशन’, ‘कृष्णा’, ‘बॉर्डर’, ‘विनाशक’, ‘क्रोध’ और ‘हेरा फेरी’ जैसी कई फिल्में शामिल हैं.
.
Tags: Entertainment news., Entertainment Special, Suniel Shetty
FIRST PUBLISHED : June 15, 2023, 19:47 IST






