गुजरात के तट से टकराया चक्रवाती तूफान, बिपरजॉय का लैंडफॉल शुरू, भीषण बारिश, पेड़ उखड़े

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



नई दिल्‍ली. चक्रवाती तूफान बिपरजाय का लैंडफॉल शुरू हो गया है. सरल भाषा में समझें तो अरब सागर में उमड़ा यह तूफान अब तटीय क्षेत्र से टकरा गया है. जिसके चलते तेज हवाएं चल रही हैं और जमकर बारिश हो रही है. हवाओं की गति फिलहाल 125 किलोमीटर प्रति घंटा है। बताया जा रहा है कि इसके चलते बड़ी संख्‍या में पेड़ भी उखड़ गए हैं। अगले दो से तीन घंटों में यह गुजरात के जखाऊ पोर्ट से भी टकरा जाएगा, जहां सबसे ज्‍यादा नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है. यह पूरी प्रक्रिया 5 से 6 घंटे तक चलेगी.

अगले 5 से 6 घंटे सौराष्ट्र और कच्छ के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण होने वाले हैं. सौराष्‍ट्र भी इस वक्‍त रेड अलर्ट पर है. बताया गया कि चक्रवात का केंद्र बिंदु जिस क्षेत्र के ऊपर होगा वहां हवाएं कम हो जाएगी और बारिश भी का हो जाएगी. लोग ऐसा न सोचें की चक्रवात खत्म हो गया बल्कि सूचनाओं का इंतजार करें. जैसे ही केंद्र बिंदु पास करेगा फिर तेज हवाएं और तेज बारिश आएगी.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें