Haridwar News : ‘डीएम’ को महंगा पड़ा सोशल मीडिया पर तमंचा और कारतूस दिखाना, पुलिस ने धर दबोचा


राहुल सिंह/हरिद्वार. उत्तराखंड में हरिद्वार पुलिस की सोशल मीडिया पर पैनी नजर रहती है. यहां ‘ऑपरेशन मर्यादा’ से लेकर ‘इवनिंग स्टॉर्म’ तक जारी हैं. वहीं पुलिस सोशल मीडिया पर वैध और अवैध हथियारों की नुमाइश करने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में पुलिस ने आज (गुरुवार) एक ऐसे युवक को पकड़ा है, जो सोशल मीडिया पर अवैध तमंचा दिखाकर दबंगई दिखा रहा था. युवक ‘डीएम’ के नाम से मशहूर है. पुलिस नेउसके पास से एक तमंचा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं.

हरिद्वार पुलिस के मुताबिक,आरोपी युवक का नाम शिवम उर्फ डीएम है. युवक ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अवैध तमंचे और कई कारतूस के साथ नजर आ रहा था. डीएम शेर-ओ-शायरी करते हुए दबंगई दिखा रहा था. जिसके बाद उसके सोशल मीडिया पर तमंचा लहराकर दबंगई दिखाने को लेकर पुलिस को शिकायत मिली. हरिद्वार पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए उसे जसोदरपुर तिराहा सुल्तानपुर से धर दबोचा. पुलिस ने उसके पास से वीडियो में दिख रहा तमंचा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं.

एसएसपी ने दिया था कार्रवाई का निर्देश
हरिद्वार के एसएसपी अजय सिंह ने इस बारे में कहा कि शिवम उर्फ डीएम के बारे में शिकायत मिलते ही उसके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए. पुलिस टीम ने कुछ ही घंटों में उसे गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने अपील करते हुए कहा कि तमंचे पर डिस्को या रंगबाजी सिर्फ फिल्मों में चलती है. हरिद्वार में युवा फिल्म देखकर ऐसी कोशिश न करें.

शामली का रहने वाला है आरोपी
गौरतलब है कि हरिद्वार में हाल ही में युवाओं के हथियार लहराने के कई वीडियो सामने आ चुके हैं. तीन दिन पहले अरुण नाम के युवक ने अवैध तमंचे के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया था. जिसके बाद हरिद्वार (सिडकुल) पुलिस ने उसे तमंचा और जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शामली का रहने वाला है और वर्तमान में सिडकुल थाना क्षेत्र में रह रहा था. उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है,

Tags: Crime News, Haridwar news, Local18, Uttarakhand news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More