इस संस्थान में निशुल्क कराई जाती है नीट परीक्षा की तैयारी, यहां से 10 सालों में बन चुके हैं 90 डॉक्टर

मनमोहन सेजू/ बाड़मेर.पश्चिम राजस्थान के सीमांत बाड़मेर जिले में स्थित ‘फिफ्टी विलेजर्स सेवा संस्थान’ इन दिनों पूरे देश में सुर्खियां बंटोर रहा है. वजह है यह संस्थान गरीब और जरूरतमंद छात्रों को बिना किसी फीस लिए निःशुल्क शिक्षा प्रदान कर रहा है. इस संस्थान द्वारा जिन बच्चों की मदद की जाती है उनमें ज्यादातर किसानों और मजदूरों के बच्चे शामिल हैं. पिछले 10 सालों में इस संस्थान से 90 विद्यार्थियों का डॉक्टर बनने का सपना पूरा हुआ है.

देश की बहुप्रतीक्षित नीट परीक्षा के परिणाम हाल ही में जारी हुए हैं. इन परिणामों में बाड़मेर जिले के फिफ्टी विलेजर्स सेवा संस्थान के बच्चों ने एक बार फिर बाजी मारी है. इस बार 17 अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा को सफलतापूर्वक पास किया है. 10 साल पहले शुरू हुआ यह संस्थान अब तक लगभग 90 छात्रों को डॉक्टर बना चुका है, वहीं बिना फीस लिए पढ़ाई करवाने वाला यह संस्थान देश के चर्चित संस्थानों में अपनी जगह बना चुका है.

फिफ्टी विलेजर्स सेवा संस्थान की स्थापना डॉ. भरत सारण औरउनकी टीम द्वारा 25 मई 2012 को की गई थी. डॉ. सारण का उद्देश्य ऐसे छात्रों का सपना पूरा करना है जो डॉक्टर बनना चाहते हैं लेकिन उनके पास संसाधनों का आभाव है. गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को वह उनके सपनों तक पहुंचा रहे हैं.गरीब तबके से आने वाले ऐसे होनहार छात्र जिनकी पढ़ाई छूटने वाली थी और कोई मजदूरी की राह पर चलने वाला था. कुछ सपने थे जो मन मे दबे रह गए थे, लेकिन फिर फिफ्टी विलेजर्स ने उन छात्रों के सपनों को नई उड़ान दी और अब डॉक्टर बनने में साथ देकर उनका सपना साकार किया है. बाड़मेर जिले के सैकड़ो बच्चे इस संस्थान से अपना सपना पूरा करते नजर आते है.

फिफ्टी विलेजर्स संस्थान के संस्थापक ड़ॉ भरत सारण बताते है कि पिछले 10 साल में इस संस्थान से 90 डॉक्टर्स बने है. इस साल एक साथ 17 बच्चों का नीट में चयन हुआ है. सबसे खास बात यह है कि यहां इन्हें निःशुल्क पढ़ाया जाता है और यह संस्थान भामाशाहों के सहयोग से चलता है. अब तक इस संस्थान को 1 करोड़ 60 लाख से अधिक का डोनेशन मिल चुका है.

.

FIRST PUBLISHED : June 15, 2023, 19:20 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More