एलोवेरा जेल में मिलाएं हरे रंग का ये कैप्सूल, दूर होगा पिंपल्‍स और चेहरे पर दिखेगा इंस्टेंट ग्लो, सिंपल है बनाने का तरीका


हाइलाइट्स

एलोवेरा जेल में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्‍सीडेंट पाया जाता है
विटामिन ई नेचुरल मॉइश्‍चराइजर की तरह काम करता है.

How To Make Aloe Vera-Vitamin E Face Pack: तेज धूप और पसीने की वजह से स्किन झुलस जाती है. चेहरे पर पिंपल्‍स होने लगते हैं और स्किन पर दाग धब्‍बे छोड़ जाते हैं. कई लोगों की स्किन रूखी हो जाती है और ड्राइनेस की वजह से एजिंग प्रोसेस तेज हो जाता है. रूखी त्‍वचा बेजान लगती है और चेहरे का रौनक कहीं गायब होने लगता है. ऐसे में आप कुछ घरेलू और नेचुरल चीजों की मदद से स्किन की इन समस्‍याओं को दूर कर सकते हैं. यहां हम बता रहे हैं कि आप स्किन की समस्‍याओं को दूर करने के लिए एलोवेरा जेल और विटामिन ई कैप्‍सूल की मदद ले सकते हैं.

कैसे बनाएं फेस पैक
विटामिन ई और एलोवेरा जेल स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है. इसे आप आसानी से स्किन केयर में शामिल कर सकते हैं. यहां हम बता रहे हैं कि आप स्किन की समस्‍याओं को दूर करने के लिए इनका इस्‍तेमाल किस तरह कर सकते हैं.

सामग्री
-एलोवेरा जेल
विटामिन ई कैप्‍सूल

बनाने की विधि
एक छोटी सी कटोरी में दो चम्‍मच एलोवेरा जेल निकालें. ये जेल बाजार से खरीदा भी हो सकता है और ताजा भी. अब विटामिन ई की 2 कैप्‍सूल लें और इसमें छोटा सा छेद कर इसके अंदर का सारा तेल एलोवेरा जेल में डालें. अब इसे अच्‍छी तरह से फेट लें. फेस पैक तैयार है.

ये भी पढ़ें: बालों में लगाते हैं प्याज का रस? हेयर केयर में है कितना फायदेमंद, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

इस तरह करें अप्‍लाई
अब आप साफ सुथरे चेहरे पर इसे अच्‍छी तरह से लगाएं. करीब 15 मिनट के लिए इसे चेहरे पर लगाकर रखें और बीच बीच में उंगलियों से सर्कल मोशन में मसाज करें. फिर गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें. इसके बाद आइस वॉटर लें और इससे चेहरे पर छींट मार लें. आप हर सप्‍ताह इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं. पहले इस्‍तेमाल के बाद ही आपके चेहरे पर इंस्‍टेंट ग्‍लो नजर आएगा.

इसके फायदे

एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्‍सीडेंट पाया जाता है जो स्किन के डैमेज स्किन को हील करने में मदद करता है.  इसके अलावा, इसमें मॉइश्‍चराइजिंग एजेंट होता है और बैक्‍टीरिया से भी ये प्रोटेक्‍ट करता है. स्किन को नरिश करने से लेकर सूदिंग में भी ये काफी मदद करता है.

ये भी पढ़ें: सन टैनिंग ने छीन लिया है स्किन का निखार, 8 घरेलू तरीकों की लें मदद, मिनटों में दमक उठेगी त्वचा

विटामिन ई
विटामिन ई भी खुद में एक एंटीऑक्‍सीडेंट है जो स्किन की कई समस्‍याओं आसानी से दूर करता है. इसे आप नेचुरल  मॉइश्‍चराइज की तरह इस्‍तेमाल कर सकते हैं. इसकी मदद से फाइनलाइन्‍स, ड्राइनेस, मुहासे आदि से छुटकारा मिल सकता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Tags: Glowing Skin, Lifestyle, Skin care

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More