लखीसराय की मौसम ने राज्य स्तरीय ऊंची कूद प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

जितेंद्र झा/लखीसराय. जिले के बिलोरी ग्राम की रहने वाली मौसम कुमारी ने पटना के पाटलिपुत्र कॉन्पलेक्स में आयोजित 89वां राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में ऊंची कूद प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लखीसराय जिले का नाम रोशन किया है. 3 जून से 5 जून तक आयोजित ऊंची कूद के इवेंट में कई जिलों के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया था. वहीं ऊंची कूद प्रतियोगिता के लिए 25 से अधिक खिलाड़ियों का जिला स्तर से राज्य स्तर पर चुना गया. लेकिन इवेंट के दिन मात्र तीन लड़कियां हीं 1 मीटर से ज्यादा कूद सकी.

लखीसराय जिले की मौसम और बेगूसराय जिले की अंजली झा के बीच कड़ा मुकाबला हुआ. दोनों ने 1.321 मीटर ऊंची कूद कर अपनी-अपनी मजबूत दावेदारी को पेश की. उसके बाद मैच टाई होने के बाद टोटल प्राप्त अंक के अनुसार सबसे कम प्रयास में कूदने के आधार पर लखीसराय जिले की मौसम को विजेता घोषित किया गया. जिसके बाद मौसम को खुशी का ठिकाना न रहा.

लगातार असफलता के बाद मिली सफलता
मौसम ने बताया कि अब राष्ट्रीय स्तर पर ऊंची कूद में स्वर्ण पदक लाकर ओलंपिक में देश के लिए पदक लाने का प्रयास करेंगे. मौसम ने बताया कि लखीसराय के बिहार फिजिकल एकेडमी से कोच गगन के नेतृत्व में कड़ी ट्रेनिंग ली और लगातार कई असफल प्रयासों के बाद यह सफलता प्राप्त हुई. कोच गगन कुमार ने बताया कि मौसम के इस प्रदर्शन से काफी खुश हैं. मौसम काफी मेहनती और होनहार है. मौसम के इस प्रदर्शन के बाद जिले वासियों में काफी खुशी की लहर है .

.

FIRST PUBLISHED : June 15, 2023, 17:09 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More