Cyclone Biparjoy: समुद्र की लहरों का आनंद ले रहे थे दंपत्ति, तभी उठी तेज लहरें और फिर..! देखें LIVE VIDEO

इंदौर/द्वारका. चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की वजह से समुद्री तटों पर बड़ी-बड़ी लहरें देखने को मिल रही हैं. इस चक्रवात के चलते गुजरात के समुद्री इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है. राज्य सरकार के अलावा स्थानीय प्रशासन भी लोगों को समुद्र किनारे जाने से आगाह कर रहा है. इसके बावजूद भी कुछ लोग इस चेतावनी को नजरअंदाज कर रहे हैं. ऐसा ही एक मामला भगवान कृष्ण की द्वारका से सामने आया है. यहां एक दंपत्ति समुद्र की तेज लहरों में बहने से बाल-बाल बच गया.

बता दें कि चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के 15 जून की शाम तक जखाऊ तट के पास टकराने की संभावना जताई जा रही है. इस बीच द्वारका के गलतेश्वर मंदिर में समुद्री तट पर एक दंपत्ति समंदर की लहरों की चपेट में आने से बच गए. यह दोनों चेतावनी को नजरअंदाज कर समुद्र तट पर गए थे. अचानक समुद्र में तेज लहरे उठी और दोनों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई.

कैमरे में कैद हुआ सबकुछ
दरअसल वहां कुछ स्थानीय लोग लाइव कवरेज कर रहे थे. इसी दौरान यह सारा वाकया कैमरे में कैद हो गया. बताया जा रहा है कि यह दंपत्ति इस बात से अनजान थे कि अचानक बड़ी लहरें आ रही है, लेकिन कैमरे में शूट कर रहे स्थानीय पत्रकार ने इसे देख लिया और समय रहते हुए दोनों को अलर्ट कर दिया. इस वजह से वह तेज लहर में बहने से बच गए. पत्रकारों ने उन्होंने दोनों को आगे जाने से रोका भी था. पहले तो वह उनकी बात सुनकर रूक गए थे, लेकिन बाद में खतरे को नजरअंदाज कर वह आगे बढ़ गए और उनका मौत से सामना हो गया.

बहरहाल, गुजरात में बिपरजॉय के लैंडफॉल के पहले ही तेज हवाओं और लहरों की वजह से काफी नुकसान देखने को मिल रहा है. कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए हैं. ऐसे में स्थानीय प्रशासन ने समुद्री तट से कई किलोमीटर दूर पहले ही बैरिकेड्स लगाकर लोगों की आवाजाही पूरी तरह से रोक दी है.

Tags: Cyclone Biparjoy, Gujarat Cabinet, Local18, Viral video

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More