
फ्लिपकार्ट पर अप्लायंस बोनान्ज़ा सेल चल रही है. सेल में TV और अप्लायंस पर 75% की छूट पाई जा सकती है. ग्राहक यहां से टीवी, फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन को काफी कम दाम में खरीद सकते हैं. लेकिन बात करें बेस्ट डील की तो आज हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन के बारे में जिसकी कीमत 15,000 रुपये से कम है.
Whirlpool 7kg मैजिक क्लीन 5 स्टार फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वाशिंग मशीन को ग्राहक 22% के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं. इसे फ्लिपकार्ट पर 19,350 रुपये के बजाए सिर्फ 14,990 रुपये में खरीदा जा सकता है. कहा गया है कि लॉन्च के बाद से ये अब तक की सबसे कम कीमत है. इसपर एक्सचेंज ऑफर के तहत 2,200 रुपये की अडिशनल छूट भी दी जाएगी.
Realme TechLife 7.5kg 5 स्टार रेटिंग वाली फुल ऑटोमैटिक टॉप लोड वाशिंग मशीन को ग्राहक 12,490 रुपये में घर ला सकते हैं. इसे फ्लिपकार्ट से 37% की छूट पर खरीदा जा सकता है. ये फैबरिक सेफ फीचर के साथ आती है, और इसपर 2 साल की प्रोडक्ट गारंटी 5 साल की मोटर गारंटी मिलती है.
Haier 6.5kg 5 स्टार Oceanus Wave Dram फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वाशिंग मशीन को काफी बड़ी छूट पर उपलब्ध कराया जा रहा है. इसपर Hot Deal का टैग लगा हुआ है. फ्लिपकार्ट से इसे 40% के डिस्काउंट पर घर लाया जा सकता है. ग्राहकों को ये 22,000 रुपये के बजाए सिर्फ 12,990 रुपये में मिल जाएगी. एक्सचेंज ऑफर के तहत इसपर 2,200 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है.
Onida 6.2kg फुली ऑटोमैटिक टॉप लोद वाशिंग मशीन को ग्राहक 42% की छूट पर खरीद सकते हैं. इसे फ्लिपकार्ट पर 19,990 रुपये के बजाए सिर्फ 11,490 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है.
.
Tags: Flipkart, Tech news, Tech news hindi
FIRST PUBLISHED : June 15, 2023, 16:44 IST






