
नई दिल्ली. शेयर बाजार में गुरुवार को मुनाफावसूली देखने को मिला. आज के कारोबार बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली जबकि रियल्टी और आईटी शेयरों में दबाव रहा. दूसरी ओर फार्मा, एफएमसीजी और ऑटो इंडेक्स में तेजी देखने को मिला. कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 310.88 अंक यानी 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 62,917.63 के स्तर पर बंद हुआ जबकि निफ्टी (Nifty) 67.80 अंक यानी 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 18688.10 के स्तर पर बंद हुआ.
गुरुवार के कारोबार में Hero MotoCorp, Wipro, IndusInd Bank, SBI और Kotak Mahindra Bank निफ्टी के टॉप लूजर रहे. वहीं Apollo Hospitals, Divis Laboratories, Dr Reddy’s Laboratories, Cipla और BPCL निफ्टी के टॉप गेनर रहे.
.
FIRST PUBLISHED : June 15, 2023, 16:06 IST
Author: Up Head Line
Views: 35








