रॉयल एनफील्ड को ‘बादशाहत’ खत्म करने आ रही ‘देसी’ क्रूजर बाइक, इस इंडियन कंपनी ने कर ली तैयारी

नई दिल्ली. भारत के टू-व्हीलर मार्केट मार्केट में मिडिलवेट बाइक सेगमेंट (250cc से 800cc) काफी ग्रो कर रहा है. SIAM से मिले आंकड़ों के मुताबिक FY21 में 733,779 यूनिट्स के मुकाबले FY22 में 7,54,153 यूनिट्स सेल हुए. रॉयल एनफील्ड वर्तमान में घरेलू और ग्लोबल दोनों मोर्चों पर सेगमेंट में हावी है. बजाज ऑटो, ट्रायम्फ, बीएमडब्ल्यू, कावासाकी, टीवीएस और सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया जैसे दोपहिया निर्माता इस सेगमेंट के बड़े खिलाड़ी हैं.

अपने उत्पाद पोर्टफोलियो का और विस्तार करने के लिए TVS मोटर कंपनी Royal Enfield Meteor 350 या Super Meteor 650 को चुनौती देने के लिए एक नया मिडलवेट क्रूजर पेश करेगी. हालांकि, TVS ने अपनी आगामी क्रूजर मोटरसाइकिल के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, इसका डिजाइन पेटेंट लीक हो गया है.

यह भी पढ़ें : टाटा ला रही डबल सीएनजी सिलेंडर वाली 2 नई कारें, बंपर माइलेज के होगी तगड़ी बचत

इंजन और पावर
अपकमिंग TVS क्रूजर में बड़ा इंजन होगा. हालांकि, सिंगल या ट्विन-सिलेंडर सेटअप के साथ मोटर में 650cc-700cc इंजन मिलने की संभावना है. जैसा कि आपको पहले बताया है, TVS के नए क्रूजर को Royal Enfield के Meteor 350 या Meteor 650 के खिलाफ रखा जाएगा. RE Meteor 350 में 349cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड मोटर का उपयोग किया गया है जो 20.2bhp और 27Nm के लिए काफी अच्छा है. RE Meteor 650 648cc, पैरेलल-ट्विन इंजन के साथ आता है, जो 47bhp की पीक पावर और 52.3Nm का टार्क देता है.

यह भी पढ़ें : हुंडई और टाटा के बीच नंबर 2 की जंग तेज, मारुति नंबर 1 पर कायम, Creta और Nexon में कांटे की टक्कर

नई बाइक की तैयारी
कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 में एक नई प्रीमियम बाइक लॉन्च करने की योजना बनाई है. TVS दो नई बाइक्स पर काम कर रही है जो Apache RR310 पर आधारित होंगी और 312.2cc, सिंगल-सिलेंडर रिवर्स-इन्क्लाइन्ड, लिक्विड-कूल्ड इंजन के साथ आएंगी.

Tags: Auto News, Bike news, Car Bike News

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More