49 के नवाजुद्दीन 21 की अवनीत कौर का KISS, Tiku Weds Sheru के ट्रेलर पर मचा बवाल, लोग बोले-‘कंगना से उम्‍मीद नहीं थी’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Nawazuddin Siddiqui Avneet Kaur kissing scene Raw: कंगना रनौत के प्रोडक्‍शन हाउस में बनी पहली फिल्‍म ‘ट‍िकू वेड्स शेरू’ का ट्रेलर बुधवार को र‍िलीज हुआ. इस‍ फिल्‍म की कास्‍ट‍िंग को लेकर पहले से ही काफी बातें हो रही थीं. लेकिन ट्रेलर के सामने आने के बाद से ही हंगामा ही शुरू हो गया. वजह है फिल्‍म में 49 साल के नवाजुद्दीन की हीरोइन बनी हैं महज 21 साल की अवनीत कौर. शोर तो तब मचा जब बुधवार शाम र‍िलीज हुए इस फिल्‍म के ट्रेलर में नवाज और अवनीत के बीच क‍िस‍िंग सीन नजर आया. इसी के बाद से कुछ लोग इस ‘बेमेल जोड़ी’ के रोमांस पर जमकर हंगामा मचा रहे हैं.

कई लोगों ने खुद से 28 साल छोटी हीरोइन को क‍िस करते नवाज को देख इसे ‘भद्दा’ कहा है. वहीं कुछ लोगों को ये बात भी हजम नहीं हो रही कि ऐसी फिल्‍म को कंगना रनौत ने प्रोड्यूज क‍िया है. रेड‍िट पर एक यूजर ने पोस्‍ट क‍िया है, ’21 साल की अवनीत कौर को एक ऐसे शख्‍स के अपोस‍िट देखना, जो 49 साल का है, काफी न‍िराशाजनक है. ये चौंकाने वाला है कि ये फिल्‍म कंगना रनौत की तरफ से आ रही है.’

Nawazuddin Siddiqui Avneet Kaur kissing scene Raw, Nawazuddin Siddiqui, Avneet Kaur, kissing scene Raw, Tiku Weds Sheru, Tiku Weds Sheru trailer

फ‍िल्‍म ‘टीकू वेड्स शेरू’ का ट्रेलर एक द‍िन पहले ही र‍िलीज हुआ है.

रेड‍िट के इस पोस्‍ट पर कई लोगों कमेंट कर अपनी नाराजगी जता रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट क‍िया है, ‘भद्दा. साथ ही नवाजुद्दीन की फिल्‍मों की चॉइस को क्‍या हो गया है?’ वहीं एक दूसरे यूजर ने ल‍िखा, ‘अब और नवाज का पक्ष नहीं ले सकता. बहुत हो गया आउटसाइड-आउटसाइडर.’ वहीं एक दूसरे यूजर ने ल‍िखा, ‘आउटसाइडर होना न तो आपको दूसरों से बड़ा बनाता है और न ही ये कोई बहाना नहीं हो सकता. अब सच में समय आ गया है जब लोगों को इन्‍हें ऊपर बैठाना बंद करना चाहिए.’

Nawazuddin Siddiqui Avneet Kaur kissing scene Raw, Nawazuddin Siddiqui, Avneet Kaur, kissing scene Raw, Tiku Weds Sheru, Tiku Weds Sheru trailer

नवाज और अवनीत कौर की ये फिल्‍म अमेजन प्राइम पर र‍िलीज होगी.

हालांकि कई यूजर कंगना की इस‍ फिल्‍म की जोड़ी के बचाव में भी आ गए हैं. एक यूजर का कहना है, ‘शाहरुख खान ने भी अनुष्‍का को Kiss क‍िया था. ये नया नहीं है.’ शाहरुख और अनुष्‍का फिल्‍म ‘जब हैरी मेट सेजल’ (2017) में साथ नजर आए थे. शाहरुख खान 57 साल के हैं और अनुष्‍का शर्मा 35 की हैं.

tiku weds sheru, tiku weds sheru release date, tiku weds sheru release date 2023, tiku weds sheru trailer, nawazuddin siddiqui age, tiku weds sheru amazon prime, Nawazuddin Siddiqui, nawazuddin siddiqui movies

इस फ‍िल्‍म में 49 साल के नवाजुद्दीन स‍िद्दीकी की हीरोइन होंगी 21 की अवनीत कौर.

‘टीकू वेड्स शेरू’ कंगना रनौत के प्रोडक्‍शन हाउस मणिकर्णिका फिल्‍म्‍स की पहली फिल्‍म है. इसे साई कबीर ने ल‍िखा भी है और न‍िर्देश‍ित क‍िया है. ये अवनीत कौर की लीड क‍िरदार में पहली फिल्‍म है. ये फिल्‍म 23 जून को अमेजन प्राइम पर स्‍ट्रीम होगी.

Tags: Kangana Ranaut, Nawazuddin siddiqui

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें