Lust Stories 2: तमन्ना भाटिया ने तोड़ा अपना 18 साल पुराना रूल, आखिर किसके लिए खत्म की अपनी ‘No Kissing’ पॉलिसी?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबईः तमन्ना भाटिया (Tamannah Bhatia) साउथ और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं. इन दिनों तमन्ना अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं. अभिनेत्री ने कुछ दिनों पहले ही विजय वर्मा के साथ अपनी डेटिंग को कन्फर्म किया है. उन्होंने अभिनेता को ‘हैप्पी प्लेस’ बताते हुए अपनी लव लाइफ को लेकर हिंट दिया. वह ‘लस्ट स्टोरीज 2’ में भी विजय वर्मा के साथ नजर आने वाली हैं. दूसरी तरफ तमन्ना को एक्टिंग जगत में 18 साल से भी ज्यादा का समय हो गया है और अपने अब तक के करियर में वह हमेशा साफ-सुथरे रोल करती ही नजर आईं.

तमन्ना को पर्दे पर कभी किसिंग सीन या ओवर रोमांटिक सीन करते नहीं देखा गया था, लेकिन अब अभिनेत्री ने अपना 18 साल पुराना नियम खुद ही तोड़ दिया है. अभिनेत्री को अभी तक ऑन स्क्रीन किसिंग सीन देते नहीं देखा गया था. ऐसे में तमन्ना भाटिया ने लस्ट स्टोरी 2 में तमन्ना ने खुद हाल ही में अपनी नो किसिंग पॉलिसी पर चुप्पी तोड़ी और बताया कि आखिर क्यों उन्होंने 18 साल बाद अपना ही बनाया नियम तोड़ दिया.

तमन्ना भाटिया ने फिल्म कंपेनियन से बातचीत में ‘नो किसिंग पॉलिसी’ को तोड़ने के अपने फैसले के बारे में बात की और कहा- ‘मैं उन लोगों में से थी, जो पर्दे पर इंटीमेट सीन देखकर अक्सर ये कहती थी कि मैं ये कभी नहीं करूंगी. मैं कभी किसी को ऑनस्क्रीन किस नहीं करूंगी. मैं वो इंसान थी, जिसे उस ढांचे से बाहर निकलने की जरूरत थी.’

तमन्ना आगे कहती हैं- ‘भारत विशाल है और इसके कई हिस्सों का अभी विकास होना बाकी है. बहुत विकास हुआ है, लेकिन बहुत कुछ बाकी है. मैं नहीं चाहती थी कि मेरी सोच फिर मुझे रोक ले. यह पूरी तरह से क्रिएटिविटी (स्क्रिप्ट की डिमांड) के लिए था. ऐसा नहीं है कि मैं 18 साल बाद मशहूर होने की कोशिश कर रही हूं. मेरी ये कोशिश बिलकुल नहीं है.’ हालांकि, अभिनेत्री के फैंस का कहना है कि उन्होंने अपना ये 18 साल पुराना नियम इसलिए तोड़ दिया, क्योंकि वह इसमें अपने बॉयफ्रेंड विजय वर्मा के साथ किसिंग सीन देने वाली हैं.

Tamannaah Bhatia, Tamannaah Bhatia latest news, Tamannaah Bhatia vijay varma, Tamannaah Bhatia relationship status, Tamannaah Bhatia boyfriend, Tamannaah Bhatia lust stories 2, vijay varma, south actress, south cinema, upcoming web series

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की ​’लस्ट स्टोरीज 2′ में दिख रही कैमिस्ट्री सभी को अट्रैक्ट कर रही है..(Instagram/Tamannaah Bhatia)

लस्ट स्टोरीज 2 के अलावा, तमन्ना अपनी नई वेब सीरीज ‘जी करदा’ की तैयारी में भी जुट गई हैं, जो अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. अरुणिमा शर्मा द्वारा निर्देशित, जी करदा में तमन्ना भाटिया के साथ सुहेल नय्यर, अन्या सिंह, हुसैन दलाल, सायन बनर्जी, और संवेदना सुवालका, सिमोन सिंह और मल्हार ठाकर भी अहम भूमिकाओं में हैं.

Tags: Bollywood, Entertainment, Tamannaah Bhatia

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें